बरेली समेत पूरे मंडल में शीतलहर और सर्दी का प्रकोप जारी है। पछुआ हवा से बादल मंडराए तो मंगलवार को धूप नहीं निकली। बरेली में दिन का तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से करीब छह डिग्री कम दर्ज हुआ। बुधवार को भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने दो दिन और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान है। वहीं तराई के जनपद पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में सर्दी सितम ढा रही है। धूप न निकलने से गलन बरकरार है। लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं।
UP Weather: बरेली में दो दिन कोल्ड डे का अलर्ट, शीतलहर से कांपा तराई; जानें आसपास के जिलों के मौसम का हाल
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:37 AM IST
सार
UP Weather News: बरेली समेत आसपास जिलों में भीषण सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने से गलन से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन