लखीमपुर खीरी में छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ का पौराणिक शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां का महात्म्य पुराणों और लोक कथाओं में मिलता है। यहां महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। हरिद्वार, कछला घाट से गंगाजल लाकर भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस पौराणिक मंदिर को लेकर मान्यता है कि भगवान शिव ने यहां मृग रूप में विचरण किया था। वराह पुराण में वर्णित है कि भगवान शिव वैराग्य उत्पन्न होने पर यहां के वन क्षेत्र में भ्रमण करते हुए, रमणीय स्थल पाकर यहीं रम गए। ब्रह्मा, विष्णु और इंद्र को चिंता हुई और वह उन्हें ढूंढते हुए आए तो यहां वन प्रांत में एक अद्भुत मृग को सोते देखकर समझ गए कि यही शिव हैं। वे जैसे ही उनके निकट गए तो आहट पाकर मृग भागने लगा।
Mahashivaratri: यूपी की 'छोटी काशी' में अद्भुत शिवलिंग... सीएम योगी भी कर चुके हैं अभिषेक; ये है मान्यता
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:38 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ को छोटी काशी कहा जाती है। यहां पौराणिक शिव मंदिर है, जिसमें अद्भुत शिवलिंग स्थापित हैं। यहां का महात्म्य पुराणों और लोक कथाओं में मिलता है। सीएम योगी भी यहां आकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन