फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2024: छोटी काशी के पौराणिक मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना

Fri, 08 Mar 2024 07:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2024 Devotees Performed Jalabhishek In gola gokarannath temple
पौराणिक मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। शहर के भुइफोरवानाथ, दुखहरण नाथ मंदिर, लिलौटी नाथ, देवकली, जंगली नाथ मंदिर में भी भारी भीड़ रही। सुबह करीब पांच बजे ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए थे। भक्तों ने भगवान शंकर की पूजा आराधना करते हुए जलाभिषेक किया। भांग, धतूरा, बेलपत्र, अक्षत आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। देर शाम शहर के प्रमुख मार्गों से गाजे बाजे के साथ शिवबरात निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर कई जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया। 



गोला गोकर्णनाथ में पावन पर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर पौराणिक शिव मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे खोल दिए गए। 

Maha Shivratri 2024 Devotees Performed Jalabhishek In gola gokarannath temple
मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पौराणिक मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान नंदी, शिव मंदिर द्वार पर श्री गणेश का पूजन करते हुए गर्भ ग्रह में प्रवेश किया। गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया।
 
Maha Shivratri 2024 Devotees Performed Jalabhishek In gola gokarannath temple
मंदिर परिसर में रही कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर के निकट मेला कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का कंट्रोल रूम बनाया गया, जहां सुरक्षा कर्मचारी भीड़ में गतिविधियों पर नजर रखे रहे। इस मौके पर एएसपी नैपाल सिंह, सीओ अजेंद्र यादव, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, नगर पालिका और चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2024 Devotees Performed Jalabhishek In gola gokarannath temple
मेंढक मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ कस्बा ओयल
ओयल स्थित ऐतिहासिक भगवान शिव के नर्मदेश्वर महादेव मेंढ़क मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट प्रातः छह बजे भक्तों के लिए खोल दिये गए। शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान नर्मदेश्वर महराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया व प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Maha Shivratri 2024 Devotees Performed Jalabhishek In gola gokarannath temple
मोबाइल में बिजी दिखी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर महाशिवरात्रि के दौरान शहर में प्रशासन के दावों की हवा ढीली दिखाई दी। महाशिवरात्रि पर यातायात व्यवस्था के नाम पर पुलिस प्रशासन ने नगर सीमा पर बैरिकेडिंग तो लगा दी, लेकिन मुस्तैदी में सुस्ती के चलते शहर के अंदर मार्गो पर बदस्तूर ट्रैक्टर, कार, टैक्सी, बैलगाड़ी इत्यादि चलते रहे। इतना ही नहीं पौराणिक शिव मंदिर के द्वार पर भीड़ के बीच एएसपी, सीओ और अन्य कई पुलिसकर्मी मोबाइल में बिजी दिखे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed