फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर देव हत्याकांड: 'थिंक लाइक ए गैंगस्टर...', वारदात से पहले आरोपी अनमोल ने डाली थी ऐसी पोस्ट

Wed, 12 Mar 2025 12:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 12:03 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में देव हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनमोल खुद को गैंगस्टर के तौर पर दर्शाता है। उसने इंस्टाग्राम पर इस तरह की कई पोस्ट डाल रखी हैं। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन
Lakhimpur Dev murder case Think like a gangster accused had posted such post on Instagram
देव सेठ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में मिश्राना चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सोमवार रात हुए अमोघ उर्फ देव सेठ हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी अनमोल समेत उसके चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सीडीआर भी खंगाल रही है। कुछ संदिग्ध लोग भी हिरासत में लिए गए हैं। उधर, मंगलवार दोपहर में देव के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ, इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। 



देव हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनमोल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर कई वीडियो अपलोड कर रखे हैं। इनमें एक वीडियो ऐसा भी है, जिसमें थिंक लाइक ए गैंगस्टर लिखकर पोस्ट किया गया है। साथ ही वीडियो में बुरा करने वाले को जिंदा होना गलतफहमी बताने वाला वीडियो भी डाल रखा है। माना जा रहा है कि आरोपी इस तरह से वीडियो डालकर दहशत बनाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन किसी ने भी इन वीडियो को गंभीरता से नहीं लिया। 

Trending Videos
Lakhimpur Dev murder case Think like a gangster accused had posted such post on Instagram
देव के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
देव हत्याकांड ने पुलिस पर खड़े किए सवाल
शहर में सोमवार रात हुए अमोघ उर्फ देव सेठ हत्याकांड ने यहां कानून-व्यवस्था और पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में पुलिस की मुस्तैदी के सारे दावों की पोल इसी से खुलती नजर आती है कि मिश्राना चौकी से कुछ कदम की दूरी पर ये दुस्साहसिक वारदात हुई, बेखौफ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और पुलिस तुरंत मौके पर तक नहीं पहुंच सकी। 
Lakhimpur Dev murder case Think like a gangster accused had posted such post on Instagram
देव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों होली का पर्व नजदीक होने से वैसे ही बाजार में काफी भीड़-भाड़ रहती है। वैसे तो सोमवार को शहर में बाजार की साप्ताहिक बंदी होती है, पर इस बार होली नजदीक होने के चलते बाजार गुलजार था। मिश्राना चौराहा, जहां देव सेठ की हत्या हुई, वहां पर आसपास ही शहर का मुख्य बाजार भी है, जिसके चलते इस स्थान पर काफी भीड़-भाड़ रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhimpur Dev murder case Think like a gangster accused had posted such post on Instagram
देव सेठ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हमलावरों ने दौड़ाकर मारी थी गोली 
अमूमन शाम के समय चौराहे पर पुलिस भी रहती है, लेकिन घटना के समय कोई भी पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं था, जबकि घटनास्थल से कुछ कदम की दूरी पर ही मिश्राना पुलिस चौकी भी है। आसपास के लोग बताते हैं कि देव स्कूटी से था। इसी बीच बाइक से आए हमलावरों ने पहले उसे घेरा, जब वह पुलिस चौकी के सामने से ही भागा तो हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। खुद को बचाते हुए अमोघ एक स्टेशनरी की दुकान में जा घुसा, लेकिन असलहों से लैस हमलावरों ने उसी दुकान में घुसकर देव की हत्या कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से वहां भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
Lakhimpur Dev murder case Think like a gangster accused had posted such post on Instagram
मृतक के पिता को ढाढ़स बंधाते रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

इतने पर भी पुलिस करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची। घटना में चौकी पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस की लापरवाही सामने आई है। उधर, देव के परिजनों का कहना है कि पूर्व में देव के दोस्त की दबंगों से लड़ाई हुई थी, तो देव को भी जान से मारे जाने की धमकी मिली थी। इसमें पुलिस से शिकायत की गई, पर कार्रवाई नहीं हुई। देव के पिता ने बताया कि सोमवार शाम भी उनके फोन पर कॉल करके देव को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed