लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में मिश्राना चौकी से महज 10 कदमों की दूरी पर सोमवार रात हुए अमोघ उर्फ देव सेठ हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद समेत उसके चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की बात कह रही है। मंगलवार दोपहर देव के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद उसे घर ले जाया गया। देव की हत्या से उनके परिवार में कोहराम मचा है। वह परिवार में इकलौता बेटा था। मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं। सबके जहन में एक ही सवाल है कि हमलावरों ने आखिर क्यों देव की हत्या की है। वहीं, देव हत्याकांड से व्यापारियों में आक्रोश है।
Lakhimpur Kheri: बुलेट से आए थे हमलावर, व्यापारी के इकलौते बेटे को मारी गोली; देव हत्याकांड की पूरी कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Mar 2025 04:52 PM IST
सार
Lakhimpur kheri News: बेखौफ बदमाशों ने सोमवार रात मिश्राना चौकी से महज 10 कदमों की दूरी पर व्यापारी के इकलौते बेटे की हत्या कर दी। बुलेट से आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। देव की हत्या के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन