फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमीन अधिग्रहण का विरोध: लखीमपुर में टंकी पर चढ़े 20 से अधिक किसान, योग छोड़कर दौड़े अफसर, प्रशासन में खलबली

Fri, 21 Jun 2024 12:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers climbed on water tank demanding cancellation of land acquisition in Lakhimpur kheri
टंकी पर चढ़े किसान, नीचे बैठे अफसर - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के गांव राजापुर के कई किसान शहर में बिलोवी हाल के पास पानी की टंकी पर चढ़ गए। किसान आवास विकास द्वारा जमीन अधिग्रहण करने से आक्रोशित हैं। उन्होंने आवास विकास परिषद पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। किसानों ने जमीन अधिग्रहण को निरस्त करने की मांग उठाई। किसानों का कहना था कि करीब दो वर्षों से जिला मुख्यालय और लखनऊ के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सुनवाई न होने पर गांव के 20 से अधिक किसान शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे टंकी पर चढ़ गए। 30 से 40 किसान टंकी के नीचे बैठ गए। इनमें महिलाएं भी शामिल रही। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। योग कार्यक्रम को बीच में छोड़कर अफसर मौके पर पहुंच गए। करीब साढ़े छह घंटे बाद किसान मानें और टंकी से नीचे उतरे। 



Trending Videos
Farmers climbed on water tank demanding cancellation of land acquisition in Lakhimpur kheri
मौके पर मौजूद अफसर - फोटो : अमर उजाला

किसानों के टंकी पर चढ़ने के एक घंटे के बाद एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने किसानों को समझने का प्रयास किया। किसानों को पानी की टंकी से उतरकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने को कहा गया। लेकिन किसानों का कहना है कि वे कहीं नहीं जाएंगे। किसानों को टंकी से नीचे उतारने की कोशिश नाकाम हो गई। 

Farmers climbed on water tank demanding cancellation of land acquisition in Lakhimpur kheri
कई किसान टंकी के नीचे बैठे - फोटो : अमर उजाला

राजापुर और पिपरिया में किसानों की 317 एकड़ जमीन है। इस जमीन को अधिग्रहण करने के लिए आवास विकास ने प्रक्रिया शुरू कर दी। इस पर किसानों ने आपत्ति जताई, लेकिन शासन प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में किसान विलोबी हाल के पास स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers climbed on water tank demanding cancellation of land acquisition in Lakhimpur kheri
प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल - फोटो : अमर उजाला

किसानों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान पानी टंकी पर चढ़ गए। किसानों का कहना था जब तक उनकी सुनवाई नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगे। सूचना पर एडीएम प्रशासन संजय सिंह सहित अन्य प्रशासन अफसर मौके पर पहुंचे और किसानों को समझने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Farmers climbed on water tank demanding cancellation of land acquisition in Lakhimpur kheri
टंकी के नीचे खड़े अफसर - फोटो : अमर उजाला
साढ़े छह घंटे बाद नीचे उतरे 
लखनऊ से आवास विकास परिषद के एक्सईन उमानाथ शुक्ला टंकी पर चढ़े किसानों को समझाने के लिए पहुंचे। कई बिंदुओं पर वार्ता हुई। सूचना मिलने पर खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा मौके पर पहुंचे और टंकी के नीचे बैठे किसानों के साथ प्रशासनिक अफसरों से बातचीत की। करीब साढ़े छह घंटे बाद किसान टंकी से नीचे उतरे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed