{"_id":"6ac53b879e1509cb4500d219","slug":"water-still-in-the-stadium-even-after-eight-days-players-practice-halted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-186867-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आठ दिन बाद भी स्टेडियम में पानी, खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आठ दिन बाद भी स्टेडियम में पानी, खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बंद
Tue, 06 Oct 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बारिश थमे आठ दिन गुजर गए, लेकिन जिले के प्रमुख और एकमात्र लालपुर स्टेडियम का मैदान अब भी पानी में डूबा है। जिम्मेदार स्थायी समाधान के बजाय सामान्य हालात होने का इंतजार कर रहे हैं। इधर, जलभराव से प्रैक्टिस बंद होने से खिलाड़ियों में खासा नाराजगी है।
शहर का एक मात्र खेल मैदान लालपुर स्टेडियम है। सुबह-शाम बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए पहुंचते थे, लेकिन इन दिनों जलभराव से खिलाड़ी मायूस हैं।
खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के कार्यालय के सामने जमा पानी की निकासी तो करा दी गई, लेकिन मैदान की सुध लेने वाला कोई नहीं है। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की बात करने वाले जिम्मेदारों को कम से कम इतना इंतजाम तो करना चाहिए कि खिलाड़ी अपने ही स्टेडियम में अभ्यास कर सकें। खिलाड़ी वीर सिंह, राजदीप मिश्रा, गगन मिश्रा और स्मॉल सिंह आदि ने मैदान से जलनिकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो- 25
स्टेडियम में बारिश के आठ दिन बाद भी पानी भरा है, इसके चलते उनकी प्रैक्टिस बंद है। जबकि सीआरपीएफ के लिए दौड़ की प्रैक्टिस करनी है, लेकिन शहर का एक मैदान वह भी पानी से भरा है।
-राजदीप मिश्र, खिलाड़ी
-- -- -- -- -- -- -
फोटो- 26
हम क्रिकेट खिलाड़ी हैं, बारिश के बाद से तैयारी बंद है। स्टेडियम में पानी निकास की कोई भी व्यवस्था नहीं की जा रही है। आखिर हम खिलाड़ी अपनी तैयारी कहां करें।
-वीर सिंह, खिलाड़ी
-- -- -- -- --
जलभराव से काफी दिक्कतें हैं। स्टेडियम के चाराें ओर पानी भरा है। इससे निकास की कोई भी विकल्प नहीं है। अब सूखने का ही इंतजार कर सकते हैं।
- मो. इरफान, उपक्रीड़ाधिकारी