फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ASHA workers' protest; dissatisfaction with the 13-point agreement.

Lakhimpur Kheri News: आशा बहुओं का प्रदर्शन, 13 सूत्री समझौते पर नाराजगी

Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers' protest; dissatisfaction with the 13-point agreement.
पसगवां। 13 सूत्री समझौता लागू न होने और बकाया भुगतान न मिलने से नाराज आशा बहुओं ने मंगलवार को सीएचसी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कई आशा-संगिनियों ने सीएचसी पसगवां से ब्लॉक कार्यालय तक मार्च किया। उन्होंने दो हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं के नारे लगाए। उन्होंने अधीक्षक अश्वनी वर्मा, बीपीएमयू कमलेश गौतम, बीडीओ मोहित कौशिक और थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। उप मुख्यमंत्री-सह-स्वास्थ्य मंत्री और यूनियन के बीच 13 सूत्री लिखित समझौता हुआ था। इसमें मानदेय वृद्धि, मातृत्व अवकाश और बीमा जैसे मुद्दे शामिल थे। आशाओं का आरोप है कि आयुष्मान, आभा आईडी, कोविड और अन्य कई योजनाओं का बकाया भुगतान लटका है।
विज्ञापन

मोहम्मदी सीएचसी में संविदा कर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन

मोहम्मदी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन और वर्तमान वेतन में वृद्धि शामिल है। इस प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र वर्मा, देवेंद्र पांडेय, इंदू और सोनी सहित कई कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed