यूपी स्थित नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड स्वामी विवेकानंद नगर, बेलवा पलकधारी में इन दिनों मातम पसरा है। घर के बाहर सन्नाटा है और भीतर हर आंख नम। 33 वर्षीय रोबोट इंजीनियर प्रद्युम्न कुमार यादव की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। मां की सूनी आंखें अब भी दरवाजे पर टिक जाती हैं, मानो बेटा एक बार फिर लौट आएगा और कहेगा- 'मां, मैं आ गया।'
पत्नी से तंग आकर इंजीनियर ने दी जान: मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला, मां बोली- FB पर वीडियो देख फट गया कलेजा
संवाद न्यूज एजेंसी, कसया
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 17 May 2026 05:17 PM IST
सार
प्रद्युम्न पिछले कई वर्षों से वैवाहिक विवाद, कोर्ट-कचहरी, आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। बड़े भाई राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रद्युम्न ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोबोट इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। उसने अपने करियर की शुरुआत गुड़गांव से की थी और वर्तमान में मध्य प्रदेश की एक कंपनी में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन