फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षिका की मौत का लाइव वीडियो: 'बाय मैं जा रही हूं, अब आप लोग खुश रहना' पैकेट खोला और खा ली जहर की गोलियां

Sun, 19 Mar 2023 11:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 11:50 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Live video of teacher death has surfaced in Kasganj she opened packet and consumed poison pills
शिक्षिका ने जहर खाकर पी लिया पानी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शिक्षिका की मौत मामले में एक वीडियो सामने आया है। इसे मौत से पहले शिक्षिका ने खुद बनाया था। उसने अपनी मौत का लाइव वीडियो रिकार्ड किया था। इस वीडियों में अपनी दुख बयां करते हुए उसने जहर की गोलियां खा ली। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। वीडियो में उसने अपने पति और ससुराल वालों का जिक्र किया है। 






मौत से पहले बनाए गए इस लाइव वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वहीं दूसरी तरफ उसकी मौत की वजह भी साफ होती दिख रही है। वीडियो में सुना जा सकता है, शिक्षिका कह रही है, 'बाय मैं जा रही हूं। अब आप लोग खुश रहना। बहुत परेशान किया है न आप लोगों को। अब कभी परेशान नहीं करूंगी'। 

Live video of teacher death has surfaced in Kasganj she opened packet and consumed poison pills
रोते बिलखते पिता व घर के लोग - फोटो : अमर उजाला

घर पर बेसुध स्थिति में मिली थी शिक्षिका

दरअसल, पूरा मामला गंजडुडवारा कोतवाली क्षेत्र के नॉर्मल कालोनी का है। यहां के निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी रंजना, स्वतंत्रता सेनानी श्याम बाबू वैदिक कन्या इंटर कालेज में पढ़ाती थीं। शुक्रवार की दोपहर वह घर पर बेसुध स्थिति में मिली। परिजनों ने देखा तो उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

Live video of teacher death has surfaced in Kasganj she opened packet and consumed poison pills
मौका मुआयना करके पुलिस ने ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाई जानकारी

जानकारी पर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। खबर पाकर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ आरके तिवारी, कोतवाल हरिभान सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर फ्रिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Live video of teacher death has surfaced in Kasganj she opened packet and consumed poison pills
मरने से पहले शिक्षिका ने वीडियो में रो-रोकर बताई व्यथा - फोटो : अमर उजाला

पांच लाख रुपये की कर रहे थे मांग

रंजना के पिता धर्मेंद्र निवासी जोगा बेवर, मैनपुरी ने पति महेंद्र, ससुर नेकसेलाल, सास मंजू, नंद अलका, गुड्डी देवी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने शिक्षिका बेटी रंजना की शादी 2016 में महेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालीजन उससे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी को आए दिन प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाया लेकिन नहीं माने। वह रंजना का उत्पीड़न करते रहे। इसी वजह से बेटी आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Live video of teacher death has surfaced in Kasganj she opened packet and consumed poison pills
रंजना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कोतवाल हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि शिक्षिका के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में पति महेंद्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed