फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: तूफान के साथ हुई तेज बारिश, कड़कड़ाहट के साथ गिरी आकाशीय बिजली, मंदिर का गुंबद धराशाई, कई लोग झुलसे

Tue, 14 Mar 2023 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 08:38 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Heavy rain accompanied by storm in Agra many people got scorched due to lightning
क्षतिग्रस्त मंदिर देखने को लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। यहां तूफान के साथ तेज बारिश होने लगी। इसी बीच कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर कई लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्होंने गंभीर हातल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही बिजली एक मंदिर के ऊपर गिरी तो उसका गुंबद धराशाई हो गया। 



फतेहपुर सीकरी व पिनाहट क्षेत्र में मंगलवार की शाम पांच बजे मौसम एकदम बदल गया। तूफान के साथ पानी की बौछारें पड़ने लगी। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई। इसी बीच तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। मौसम बदलने के बाद खेतों पर काम कर रहे किसान व मजदूरों ने भागकर पेड़ों व आसपास झोपड़ियों में शरण ली।    

Heavy rain accompanied by storm in Agra many people got scorched due to lightning
कई क्षेत्र में गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला

फसलों को हुआ नुकसान 

इस दौरान कई किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तेज हवाओं के साथ बारिश देखकर किसानों के माथे पर चिंता रेखा उभर आई। खेतों पर तैयार खड़ी तिलहन, चना, मटर आदि की फसल नष्ट हो गई। गेहूं की बालियां भी कटकर खेतों में गिर गईं। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।  

Heavy rain accompanied by storm in Agra many people got scorched due to lightning
मंदिर का गुंबद धराशाई, दीवार में दरार - फोटो : अमर उजाला

मंदिर का गुंबद धराशाई

लाल दरवाजा स्थित प्राचीन पोखर के पास महादेव मंदिर स्थापित है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मंदिर का गुंबद धराशाई हो गया। दीवारों में दरारें आ गईं। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उधर, प्रसिद्ध कैला देवी पदयात्रा भी जारी है। आकस्मिक वर्षा से आगरा से फतेहपुर सीकरी के बीच में पद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर उनके बचाव के लिए सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह पंडाल लगा दिए। जहां पद यात्रियों ने शरण ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by storm in Agra many people got scorched due to lightning
आकाशीय बिजली गिरने से किसान व मजदूर झुलसे - फोटो : अमर उजाला

किसान व मजदूर झुलसे 

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के चौमाशाहपुर गांव निवासी में खेत में बलवीर सिंह सोगरवाल खेत में सरसों की कतराई करा रहे थे। आकाशीय बिजली गिरने से बलवीर व मजदूर नेत्रपाल, नहनू, मदन, वीरेन्द्र निवासीगण नगला रमले गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Heavy rain accompanied by storm in Agra many people got scorched due to lightning
सड़क पर बहता बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला

आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला

इसके अलावा लाल दरवाजा में मन्दिर के पीछे बने एक घर की चौखट में बैठी पिंकी पत्नी अशोक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा नगला कौरई गांव सहित कई अन्य गांवों की तरफ तेज बारिश के साथ ओलों की भी बौछार आई। इससे आलू, गेंहू, सरसों, चना की फसल में भारी नुकसान हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed