कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में काम का हवाला देकर घर से निकला युवक वापस नहीं आया। परिजन रात भर उसकी राह तकते रहे। अगले दिन सुबह उसका खून से लथपथ शव खेत में मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आई है।
प्यार में पागल पत्नी की हैवानियत: पति को शराब लाने भेजा...फिर खेत में मिला लहूलुहान शव, काॅल डिटेल ने खोला राज
डंडा समेत लोहे की आरी हुई बरामद
घटनास्थल से पुलिस को हत्या में उपयोग किया गया डंडा समेत लोहे की आरी मिली है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान हैं। साथ ही, युवक का गला दबाकर हत्या की बात भी सामने आई है।
पत्नी समेत एक युवक को हिरासत में लिया
युवक की हत्या की जांच कर रही एसओजी और पुलिस टीम ने मनोज की पत्नी संध्या व पास के एक गांव निवासी युवक को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। दोनों के संबंधों की बात सामने आई है।
प्रेम-प्रसंग में हत्या की है आशंका
मामले की शुरुआती छानबीन में पुलिस के हाथ लगे सबूत से प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। मोबाइल कॉल डिटेल में अहम जानकारी मिली है। इसमें पता चला है कि करीब डेढ़ साल से पत्नी किसी अन्य युवक से बात कर रही थी। इसको तथ्य को लेकर भी पुलिस जांच में जुट गई है।
पत्नी ने शराब लाने के लिए दिए रुपये
पुलिस की पूछताछ में मनोज की पत्नी संध्या ने बताया था कि सोमवार की देर शाम को उसने पति को शराब लेने के लिए 150 रुपए दिए थे। मनोज शराब लेकर घर आने के बाद वापस खेत की तरफ गया था। वहीं पर लगे ट्यूबवेल के पास चकरोड पर मंगलवार की सुबह लहूलुहान शव मिला।