यूपी के बांदा जिले में वेलेंटाइन डे पर पुलिस गिरफ्त से छूटे प्रेमी का शव घर में फंदे से लटका मिला। युवक की मां ने प्रेमिका और उसकी मां समेत तीन लोगों पर गला घोंटकर हत्या करने और शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला...
{"_id":"5a8679a64f1c1ba1268ba9c0","slug":"young-man-found-hanging-in-banda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने शराब पिलाकर पकड़वाया फिर छुड़वा भी लाई, इसके बाद फांसी पर झूलता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने शराब पिलाकर पकड़वाया फिर छुड़वा भी लाई, इसके बाद फांसी पर झूलता मिला शव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमो पिक
जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी राज बहादुर निषाद उर्फ रिंकू (20) पुत्र सुखलाल का शव बुधवार को बंद घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। यह देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डेमो पिक
पूछताछ में युवक की मां ने बताया कि वह अन्य बच्चों के पास ही स्थित दूसरे मकान में गई थी। लौटी तो रिंकू का शव फंदे से लटका मिला। उसने बताया कि रिंकू का घर से कुछ दूर पर रहने वाली युवती से डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
मंगलवार को प्रेमिका ने रिंकू को घर बुलाया और शराब पिलाई। इसके बाद मां के साथ मिलकर झूठी शिकायत कर दी। उसके घर पहुंची यूपी-100 रिंकू को पकड़ कर थाने ले गई। वह रातभर थाने में रहा। अगले दिन प्रेमिका और उसकी मां ने ही उसे छुड़ाया।
विज्ञापन
डेमो पिक
आरोप लगाया कि प्रेमिका और उसकी मां ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर रिंकू की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फांसी के फंदे पर टांग कर आत्महत्या का रूप दे दिया। जसपुरा एसओ रामऔतार वर्मा ने बताया कि मृतक और गांव की युवती से प्रेमसंबंध की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्टअ आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।