फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बाढ़ का कहर: हर पल मंडरा रहा मौत का साया, तस्वीरों में देखें भयानक मंजर

Wed, 18 Sep 2019 10:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Sep 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Yamuna rising water level made trouble for people in up
यूपी में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से सेंट्रल यूपी के कई जिलों में लोगों की जान पर बन आई है। ग्रामीण बेघर हो गए हैं। जन-जीवन पूरी तरह से बेहाल है। यूपी के हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा, औरैया, इटावा, जालौन में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। बाढ़ से लोग गांव छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। बाढ़ आने से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।
Trending Videos
Yamuna rising water level made trouble for people in up
यूपी में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में राजापुर व मऊ क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। गांव की बस्ती की ओर पानी भरता जा रहा है। मऊ क्षेत्र में प्रशासन ने कुल 20 नाव चलवाकर प्रभावित दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को राहत दिलाई है। मऊ के टिकरा टोला के तीन घरों के परिजनों को प्राथमिक विद्यालय में ठहराकर भोजन पानी का इंतजाम कराया गया है। मानिकपुर में लगातार बारिश से दो कच्चे घर ढह गए।

राजापुर में यमुना नदी का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। खतरे के निशान 93.23 मीटर के सापेक्ष बुधवार की शाम तक जलस्तर 91.16 मीटर तक पहुंच गया है। राजापुर व मऊ क्षेत्र की हजारों बीघे की फसल जलमगभन है। डीएम शेषमणि पांडेय व एसडीएम रमेश यादव ने मौके पर जाकर पूरे हालात का जायजा लेकर अधीनस्थों को राहत काम पर नजर रखने को कहा है।
Yamuna rising water level made trouble for people in up
यूपी में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला
वहीं औरैया के अजीतमल यमुना नदी में बाढ़ के चलते तहसील अजीतमल क्षेत्र के गांव बड़ेरा में चारों तरफ पानी भर गया है। यमुना के पानी में बुधवार को एक छात्र डूब गया। छात्र की तलाश में प्रशासन लगा हुआ है। गांव बड़ेरा निवासी अरूण कुमार का 17 वर्षीय पुत्र अजय कुमार ट्यूब में हवा भरकर उससे घर का सामान निकालने का कार्य कर रहा था। तभी वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया। ग्राम प्रधान पति इंद्रवीर सिंह ने प्रशासन को तत्काल घटना की सूचना दी, लेकिन जिला प्रशासन के देर से मौके पर पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna rising water level made trouble for people in up
यूपी में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एसडीएम अजीतमल राशिद अली खान, एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय आदि ने ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों व जाल के माध्यम से पानी में डूबे किशोर की तलाश शुरू की। हालांकि किशोर की तलाश को देर शाम तक रेस्क्यू जारी रहा। उधर, सूचना मिलते ही एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ कमलेश पांडेय, उपनिरीक्षक सुशील चंद्र व रामजीत सिंह पहले सिकरोड़ी गांव के पास पहुंचे। इसके बाद पीएसी के साथ स्टीमर से बड़ेरा से जायजा लेने पहुंचे।

कुश्ती व भारोत्तोलन खेल में पारंगत था अजय
बड़ेरा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने वाला अजय गांव के श्री नारायण इंटर कालेज का इंटरमीडिएट का छात्र है। छात्र के डूबने की खबर पर विद्यालय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रधानाचार्य बृजेश दीक्षित ने बताया की छात्र अजय एक होनहार विद्यार्थी के साथ-साथ कुश्ती व भारोत्तोलन का अच्छा खिलाड़ी रहा है।
विज्ञापन
Yamuna rising water level made trouble for people in up
यूपी में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में यमुना खतरे के निशान से 3.83 मीटर ऊपर बह रही है। भोगनीपुर तहसील के 16 और सिकन्दरा के 5 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन वहां नाव लगाकर लोगों  के आवागमन की व्यवस्था कर रहा है। पथार गांव के 15 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed