फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बांधों का पानी छोड़ने से यमुना-बेतवा नदी उफनाईं, इटावा में चंबल खतरे के निशान से ऊपर

Sun, 18 Aug 2019 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Aug 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Betwa Ganga Chambal river above danger mark after releasing water from dams
बेतवा नदी में बढ़ता जल स्तर - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड की नदियों में बांधों से छोड़े जा रहे पानी का असर अब दिखने लगा है। बुंदेलखंड के माताटीला बांध से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ने से यमुना और बेतवा नदी उफना गईं हैं। मध्यप्रदेश के बांध क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगऊ और बरियापुर बांध से मोटी जलधारा केन नदी में गिर रही है, जिससे केन क्षेत्र के बाशिंदों में संभावित बाढ़ को लेकर दहशत है।

Yamuna Betwa Ganga Chambal river above danger mark after releasing water from dams
नदी का पानी बढ़ने पर किनारे बसे गांवों के लोग छोड़ रहे हैं गांव - फोटो : अमर उजाला

नरौरा बांध से गंगा में सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से फर्रुखाबाद में गंगा चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई है। बांदा क्षेत्र की केन नदी मेें गंगऊ और बरियापुर बांध से लगातार पानी छोड़ने से जलस्तर बढ़ने लगा है। मानसूनी मौसम में पहली बार केन का जलस्तर 103 मीटर पर पहुंचा। खतरे का निशान 104 मीटर है। बांध क्षेत्रों में बारिश से फिर केन नदी का जलस्तर 20 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है।

Yamuna Betwa Ganga Chambal river above danger mark after releasing water from dams
केन नदी में बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर क्षेत्र की यमुना और बेतवा नदी मेें शनिवार को राजस्थान के कोटा बैराज और झांसी के माताटीला बांध से 11 लाख लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से दोनों नदियां उफना गईं हैं। बेतवा के बढ़ते जलस्तर से टिकरौली संपर्क मार्ग का रपटा डूब गया। डीएम अभिषेक प्रकाश ने नदी से सटे गांवों का भ्रमण कर लोगों को अलर्ट किया है। जालौन में माताटीला बांध से बेतवा और यमुना में पानी छोड़ने से दोनाें नदियां उफना गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Betwa Ganga Chambal river above danger mark after releasing water from dams
इटावा में चंबल नदी का जल स्तर बढ़ने पर डीएम एसएसपी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह 5 बजे से यमुना का जलस्तर 40 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यमुना खतरे के निशान 108 मीटर से अभी छह मीटर दूर है। बेतवा के भी रौद्र रूप धारण करने से कोटरा व आसपास के गांवों में अंदर तक पानी पहुंच गया है। फर्रुखाबाद में नरौरा बांध से गंगा में एक लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से जलस्तर चेतावनी बिंदु से 15 सेमी नीचे है। यहां चेतावनी बिंदु 136.45 मीटर  है।

विज्ञापन
Yamuna Betwa Ganga Chambal river above danger mark after releasing water from dams
चंबल नदी में पानी बढ़ने से आसपास के इलाके जल मग्न हो गए हैं - फोटो : अमर उजाला

औरैया में राजस्थान के कोटा बैराज से शनिवार को नौ हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से यमुना नदी खतरे के निशान 113 मीटर की तरफ बढ़ने लगी है। शनिवार सुबह नौ बजे पानी 109.20 मीटर तक पहुंच गया था। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इटावा में कोटा बैराज से चंबल नदी में पानी छोड़ने से खतरे के निशान से सवा तीन मीटर ऊपर बह रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed