फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: पहले भी सामने आ चुके हैं सेंगर की जेल में मदद के मामले, ये शख्स करता था पूरी सहायता

Sun, 18 Aug 2019 01:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Unnao case: misdeeds accused MLA Kuldeep Sengar's helped in jail
विधायक कुलदीप सेंगर - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की जेल में मदद करने वाले सीबीआई के निशाने पर हैं। सीबीआई अब यह पता लगा रही है कि सीतापुर जेल में बंद विधायक कुलदीप सेंगर और लखनऊ जेल में बंद उनके भाई अतुल सेंगर से कौन-कौन लोग कितनी बार मिलने गया। इन मुलाकातों को कराने में कौन-कौन से जेल कर्मियों ने मदद की। जेल में मोबाइल व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने में पूर्व में उन्नाव जेल में तैनात रहे एक बंदीरक्षक की भी अहम भूमिका रही है। 

Unnao case: misdeeds accused MLA Kuldeep Sengar's helped in jail
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

दुष्कर्म पीड़िता के रायबरेली जिले में हुए हादसे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी सीबीआई अब यह पता लगा रही है कि सीतापुर जेल में बंद विधायक कुलदीप सेंगर और लखनऊ जेल में बंद उनके भाई अतुल सेंगर से कौन-कौन लोग कितनी बार मिले। जेल में रहने के दौरान विधायक को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने वालों में कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया है। 14 अगस्त को सीबीआई ने सीतापुर जेल में कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की थी। इनमें एक बंदीरक्षक भी शामिल है। मालूम हो कि विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें व मुकदमे में सह आरोपी शशि सिंह को उन्नाव जेल में रखा गया था। पीड़िता के चाचा ने विधायक को जेल में घर जैसी सुविधाएं मुहैया कराने का आरोप लगाया था।

Unnao case: misdeeds accused MLA Kuldeep Sengar's helped in jail
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जेल में रहने के दौरान एक बंदी रक्षक पर विधायक को भोजन, बिस्तर और मोबाइल जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के आरोप लगे थे। चाचा ने इस बंदी रक्षक पर भाई (पीड़िता के पिता) के जेल में बंद होने के दौरान मारपीट करने का भी शक जताया था। आरोपों को देखते हुए जेल प्रशासन ने बंदीरक्षक का मई 2018 में ललितपुर जिला तबादला कर दिया था। सीतापुर जेल में विधायक के मददगारों में एक नाम वहां तैनात अमर सिंह का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता व चाचा की आपत्ति पर विधायक को भेजा था सीतापुर

Unnao case: misdeeds accused MLA Kuldeep Sengar's helped in jail
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक वह उन्नाव जिले का ही रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने उन्नाव जेल के भी कुछ कर्मचारियों को चिह्नित किया है। यह वह कर्मचारी हैं जो अप्रैल 2018 में पीड़िता के पिता के बंद रहने और उसकी मौत के बाद विधायक के जेल में बंद होने के दौरान भी यहीं तैनात थे। विधायक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीबीआई के रिमांड पर लेने के बाद उन्नाव में रखा गया था।

विज्ञापन
Unnao case: misdeeds accused MLA Kuldeep Sengar's helped in jail
इसी जेल के बाहर का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला

27 अप्रैल 2018 को पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया था कि विधायक को अगर उन्नाव जेल में रखा गया तो वह पूरे परिवार को मरवा देंगे। पीड़िता के चाचा ने बताया था कि उन्नाव जेल विधायक के लिए घर जैसा है। क्योंकि उनके शहर स्थित घर और जेल के बीच केवल बाउंड्रीवाल का अंतर है। पीड़िता और उसके चाचा की आपत्ति के बाद 8 मई 2018 को विधायक और सह आरोपी शशि सिंह को सीबीआई ने सीतापुर जेल में शिफ्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed