फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगों में कई रंग: शायद ही कभी मुलायम परिवार ने ऐसे मनाई होली, राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चा

Thu, 21 Mar 2019 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
yadav family holi celebration news and lok sabha election 2019

रंगों के त्यौहार में यूं तो पूरा देश सराबोर रहता है लेकिन उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े राजनीतिक परिवार की होली कई मायनों में खास रहती है। इस होली के कई राजनीतिक मायने भी होते हैं। अब लोग सभा चुनाव आने को है तो यादव कुनबे की ये होली और भी खास हो चुकी है। दशकों बाद ऐसा मौका पहली बार आया है जब सपा संरक्षक नेता जी मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव ने अलग-अलग होली मनाई हो। होली के अलग-अलग आयोजनों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।



आगे की स्लाइड में पढ़िए यादव कुनबे की रंगों में कई रंगों की होली के ये किस्से,,,

yadav family holi celebration news and lok sabha election 2019
holi in Saifai
सपा के गढ़ सैफई में समजावादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव समेत कई समाजवादी नेताओं ने एक मंच पर इकट्ठा होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली मनाई। सैफई में होली के त्यौहार पर जहां एक ओर समाजवादी कुनबा एक मंच पर दिखाई दिया वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव अलग-थलग अपने कार्यकर्ताओं के साथ रंगों की होली मनाते हुए नजर आए।
yadav family holi celebration news and lok sabha election 2019
शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज उन्होंने सुबह नेता जी के इटावा स्थित आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी प्रगतिशील समजवादी पार्टी भाजपा के खिलाफ मैदान में खड़ी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
yadav family holi celebration news and lok sabha election 2019
उनकी पार्टी का पीस पार्टी समेत 50 छोटे-बड़े राजनैतिक दलों से गठबंधन हो चुका है। वह आगामी लोकसभा चुनाव उनके साथ मिलकर लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। उन्होंने भाजपा को देश से हटाने के लिए सपा-बसपा गठबंधन से भी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी लेकिन गठबंधन ने उन्हें महत्व नहीं दिया। कांग्रेस ने भी उन्हें भरोसे में लेकर धोखा दिया है। लेकिन अब वह अपने 50 से अधिक दलों से गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
yadav family holi celebration news and lok sabha election 2019
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए देश और प्रदेशवासियों को होली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारा गठबंधन बसपा से हो चुका है। मायवती के चुनाव न लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बसपा का निर्णय है, मायावती ने यह भी कहा है कि इसी बहाने वो संगठन में और तमाम गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने में अपना समय लगाएंगी यह अच्छी बात भी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed