फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: उलमा ने समझाया तब महिलाओं ने छोड़ी सड़क, धरने के लिए महिलाएं फिर पहुंचीं मोहम्मद अली पार्क

Wed, 12 Feb 2020 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Women again reached Mohammad Ali Park to protest against CAA in kanpur
कानपुर में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मस्जिदों के पेश इमामों और क्षेत्रीय लोगों की बड़ी मशक्कत के बाद सीएए के खिलाफ चमनगंज में सड़क जामकर धरना दे रहीं महिलाएं मोहम्मद अली पार्क गईं। उलमा ने सड़क जाम कर किसी को तकलीफ पहुंचाने को शरीअत और इंसानियत के खिलाफ बताया। क्षेत्रीय लोगों ने भी  नाराजगी जाहिर की।
Women again reached Mohammad Ali Park to protest against CAA in kanpur
कानपुर में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस पर महिलाओं ने पहले विरोध किया लेकिन यह बताने पर कि दुकानें, बैंक, स्कूल, कारखाने बंद होने से नुकसान हो रहा है तो वे मान गईं। मंगलवार की देर रात सड़क से उठकर मोहम्मद अली पार्क पहुंचीं। बुधवार को 37वें दिन सीएए के खिलाफ महिलाओं का धरना जारी रहा।
Women again reached Mohammad Ali Park to protest against CAA in kanpur
कानपुर में सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात जब मस्जिदों के पेश इमाम हलीम कॉलेज चौराहे पर धरना दे रहीं महिलाओं को समझाने पहुंचे तो वे बिगड़ गईं। ‘मौलाना लोग वापस जाओ’ के नारे लगाने लगीं। इस पर तंजीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के अध्यक्ष हाफिज मो. फैसल जाफरी, सईदाबाद मस्जिद के पेश इमाम मौलाना असरार अहमद बकाई, घड़ी वाली मस्जिद के पेश इमाम कारी मोहम्मद माज सलामी ने कुरान और हदीस का हवाला देकर उन्हें समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Women again reached Mohammad Ali Park to protest against CAA in kanpur
कानपुर में सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही कारोबार का नुकसान होने पर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की। महिलाओं ने कहा कि जब वे शांतिपूर्ण ढंग से मोहम्मद अली पार्क में धरना दे रही थीं तो उन्हें बाहर क्यों निकाला गया। पुलिस ने अभद्रता की। कहा कि पुलिस ने फिर परेशान किया तो आंदोलन तेज होगा। इसके बाद हाथ में तिरंगा लिए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते पार्क में चली गईं। 
विज्ञापन
Women again reached Mohammad Ali Park to protest against CAA in kanpur
कानपुर में सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
महिला को पकड़ पुलिस को सौंपा
लोगों ने बताया कि मोहम्मद अली पार्क में बुधवार शाम पांच बजे एक महिला आई और कहने लगी यहां कुछ आतंकवादी आए हैं। इस पर पार्क में हड़कंप मच गया। धरने पर बैठी महिलाओं ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने पूछताछ कर उसे छोड़ दिया। यह महिला किसी संस्था से जुड़ी है और पनकी की रहने वाली बताई गई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed