{"_id":"5fd116ce8ebc3e3fbe0ec05a","slug":"woman-used-to-do-this-disgusting-job-to-keep-the-lover-under-control","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को काबू में रखने के लिए प्रेमिका करती थी ये घिनौना काम, खुलासे से पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को काबू में रखने के लिए प्रेमिका करती थी ये घिनौना काम, खुलासे से पुलिस भी हैरान
Thu, 10 Dec 2020 11:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर के पनकी में महिला प्रेमी को वशीभूत करने के लिए नरमुंडों को घर पर रखकर तंत्र साधना करती थी। नरमुंड मिलने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने महिला और एक पुरुष तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।
मौके पर जांच करने पहुंची फोरेंसिक
- फोटो : amar ujala
बांदा निवासी तांत्रिक से महिला ने ये नरमुंड पांच हजार रुपये में खरीदे थे। पूजा विफल होने पर उसने सोमवार तड़के नरमुंड प्लाट में फेंक दिए थे। पिछले तीन सालों से दोनों तंत्र-मंत्र कर रहे थे। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कांशीराम कालोनी पनकी निवासी गीता के पति की मौत हो चुकी है।
मौके पर मिले थे नरमुंड
- फोटो : amar ujala
उसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। करीब तीन साल पहले बांदा के रेउना निवासी तांत्रिक राम मनोहर से गीता की नौबस्ता में मुलाकात हुई थी। राम मनोहर ने गीता को बताया था कि वो किसी को भी तंत्रमंत्र से वशीभूत कर सकता है। गीता ने अपने एक प्रेमी को वशीभूत करने की बात उससे कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
तंत्र मंत्र
कुछ समय बाद राम मनोहर ने कानपुर आकर गीता को पांच हजार रुपये में पांच नरमुंड दिए थे। घर पर पूजा भी कराई थी। पूजा कराने के भी पांच हजार रुपये लिए थे। एसपी के मुताबिक महिला पिछले तीन वर्षों से पूजा कर रही थी। उसका कहना है कि जब उसे कुछ हासिल नहीं हुआ तो नरमुंड फेंक दिए थे।
विज्ञापन
तांत्रिक
दिवाली पर नहीं आया मनोहर, नहीं हो सकी पूजा
पुलिस के मुताबिक सात नवंबर को मनोहर शहर आया था। तब उसकी गीता से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच विवाद हुआ था। गीता का कहना था कि पूजा पाठ का कोई फायदा नहीं हुआ है। हालांकि वह यह कहकर चला गया कि दिवाली की रात घर आएगा। मगर वह नहीं आया। तब से महिला पूजा कराने के लिए उस पर दबाव बना रही थी।
पुलिस के मुताबिक सात नवंबर को मनोहर शहर आया था। तब उसकी गीता से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच विवाद हुआ था। गीता का कहना था कि पूजा पाठ का कोई फायदा नहीं हुआ है। हालांकि वह यह कहकर चला गया कि दिवाली की रात घर आएगा। मगर वह नहीं आया। तब से महिला पूजा कराने के लिए उस पर दबाव बना रही थी।