फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल हुआ अमंगल, पूरे गांव में मातम का माहौल, एक साथ गांव पहुंचे पांच शव, नम हुई हर आंख

Wed, 09 Dec 2020 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
six people died in road accident, Five bodies arrived in the village
छतरपुर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में चरखारी के स्वासामाफ गांव में मंगलवार शाम मनोज अहिरवार की शादी को लेकर मंगल गीत गाए जा रहे थे। पर, रात होते-होते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मंगल गीत जा रही महिलाओं में रोना-पीटना मच गया। गांव के बुजुर्ग भी घरों से बाहर आ गए।


सभी एक चर्चा कर रहे थे कि आखिर कार कैसे कुएं में चली गई और कितने लोगों की जान गई। बुधवार की दोपहर मृतकों के शव गांव पहुंचे, तो उनके परिजन दहाड़े मार कर रो पड़े। कई तो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। गांव का ऐसा दृश्य रहा कि हर तरफ चीख-पुकार मची थी।
six people died in road accident, Five bodies arrived in the village
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिजनों को रोता-बिलखता देख वहां मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई। चरखारी के स्वासामाफ गांव के मनोज अहिरवार की बरात दो ट्रैक्टर ट्रालियों, तीन कारों से छतरपुर गई थी। कई बराती अपने साधनों से शादी में शरीक होने गए थे। प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मण ने बताया कि रात करीब 10.45 बजे बरात समारोह स्थल पर पहुंची। तभी हादसा हुआ।

इसकी सूचना रात 11.02 बजे गांव लोगों को दी गई थी। इसके बाद फोन घनघनाने का दौर शुरू हो गया। सब हादसे की हकीकत जानने को बेताब थे। इधर, मनोज के घर में मंगल गीत जा रही महिलाओं को हादसे की खबर लगी तो कोहराम मच गया। किसी तरह गांव वालों की रात कटी।
six people died in road accident, Five bodies arrived in the village
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की सुबह हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के गांवों के लोग मृतकों के गांव पहुंच गए। देखते ही देखते सैकड़ों का हुजूम लग गया। दोपहर 1.45 बजे नगर पालिका, महाराजपुर (छतरपुर) के स्वर्ग रथ वाहनों से शव गांव पहुंचे, तो फिर गांव में रोना-पीटना शुरू हो गया।

मृतकों के परिजन दहाड़े मारकर बिलख पड़े। इस दौरान मृतक रामरतन की बेटी नीलम, पत्नी काशीबाई बेहोश हो गई। इधर, मृतक घनश्याम के पत्नी दुर्जी व बेटी भूरी भी रोते-रोते बेसुध हो गईं। ऐसा ही हाल बाकी मरने वालों के घरवालों का रहा। शव घर में पहुंचते ही घनश्याम के परिजनों आनन-फानन गांव में स्थित मोक्षधाम में जाकर अंतिम संस्कार कर लिया। एक-एक कर बाकी मृतकों की शव यात्रा निकली और मोक्षधाम में उनका क्रिया कर्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
six people died in road accident, Five bodies arrived in the village
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की हालत बिगड़ी, पहुंची स्वास्थ टीम
एक साथ छह मौतों का गम उनके परिजन बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। परिजनों की हालत बिगड़ रही थीष इसकी जानकारी मिलने पर सीएचसी चरखारी के डॉक्टरों की टीम स्वासामाफ गांव पहुंची। टीम में शामिल डॉ. आनंद राजपूत, फार्मासिस्ट संजय सिंह व अंकुर ने मृतकों के परिजनों के स्वास्थ की जांच की। 

डीएम, एसपी व जनप्रतिनिधि पहुंचे 
स्वासामाफ गांव में रहने वाले छह लोगों की हादसे में मौत की खबर पाकर डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी एके श्रीवास्तव के साथ कई पुलिस व प्रशासनिक अफसर दलबल के साथ गांव पहुंच गए। डीएम व एसपी ने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और मदद का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा जितेंद्र सिंह सेंगर, भाजपा नेता वंदना गोस्वामी समेत कई राजनीतिक दलों के नेता दुखी परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। सभी लोग पनवाड़ी भी गए और मृतक रामाधीन के परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
six people died in road accident, Five bodies arrived in the village
इसी कुएं में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
एडीएम व पूर्व सांसद ने दिए चेक
छतरपुर में हादसे का शिकार हुए पांच मृतकों के परिजनों को बुधवार देर शाम एडीएम आरएस वर्मा और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत स्वासामाफ गांव, चरखारी पहुंचे। साथ ही, मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये के चेक दिए। वहीं, पनवाड़ी में रहने वाले मृतक रामाधीन के परिजनों को सहायता राशि का चेक
दिया।

गांव में लेखपाल नियुक्त
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद के लिए प्रशासन तैयार है। इसके लिए स्वासामाफ और पनवाड़ी में लेखपालों में नियुक्त  किया गया है। साथ ही मध्य प्रदेश भी हादसे का शिकार हुए लोगों के आश्रितों को आर्थिक मदद देगी।

ट्वीट कर सीएम ने जताया शोक
सीएम योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर छतरपुर में हुए हादसे पर शोक जताया है। सीएम ने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही हादसे में हताहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश डीएम महोबा को दिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed