{"_id":"58f617534f1c1b1a744722c9","slug":"woman-go-to-cm-yogi-house-complaint-police-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस के जुल्म का खौफनाक चेहरा दिखाने ये युवती जाएगी CM योगी के घर, कर रही है ये बड़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के जुल्म का खौफनाक चेहरा दिखाने ये युवती जाएगी CM योगी के घर, कर रही है ये बड़ी मांग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:39 AM IST
सार
-पुलिस उत्पीड़न से परेशान महिला पहुंची तहसील दिवस
-न्याय के लिए सीएम का दरवाजा खटखटाएगी पीड़िता
विज्ञापन
डेमो
यूपी की भोली-भाली जनता ने यह कतई नहीं सोचा होगा कि 'योगी राज' में खुद रक्षक भक्षक बन जाएंगे और अत्याचार की परकाष्ठा को लांघेंगे। प्रदेश में सरकार को एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है कि यूपी पुलिस की करतूत से जुड़ा रोज कोई न कोई बड़ा मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला यूपी के महोबा जिले में सामने आया है।
Trending Videos
डेमो
महोबा की रहने वाली ये महिला पुलिस का खौफनाक चेहरा दिखाने सीएम योगी के घर जाएगी। यूपी पुलिस का करतूत को अब यह महिला सीएम योगी के समक्ष रखकर समाधान मांगेगी।
डेमो
महिला का आरोप है कि यूपी शहर कोतवाल ने उसके साथ बदसलूकी की। इस पर जब उसने विरोध किया तो वर्दीधारी गुंडा महिला संग मारपीट पर उतर आया। महिला ने योगी सरकार का हवाला दिया लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप चौंक पड़ेंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम हाउस, दाएं सीएम योगी आदित्यनाथ
शहर कोतवाल द्वारा मारपीट किए जाने का यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायत करने पहुंची महिला ने कोतवाल पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया।
अफसरों ने महिला की शिकायत की सुनावाई करने की बजाए उसे जांच की बात कहकर टरका दिया। महिला ने फिर से कार्रवाई के लिए दरख्वास्त की लेकिन अफसरों ने कानों में रूई डाल ली। इससे नाराज महिला अब मुख्यमंत्री से न्याय मांगने के लिए लखनऊ रवाना हो गई है।
अफसरों ने महिला की शिकायत की सुनावाई करने की बजाए उसे जांच की बात कहकर टरका दिया। महिला ने फिर से कार्रवाई के लिए दरख्वास्त की लेकिन अफसरों ने कानों में रूई डाल ली। इससे नाराज महिला अब मुख्यमंत्री से न्याय मांगने के लिए लखनऊ रवाना हो गई है।
विज्ञापन
डीजीपी जाविद अहमद (फाइल फोटो)
थाना अजनर के बुधवारा गांव निवासी कमलेश पत्नी स्व. गोवर्धन नामदेव के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें थानाध्यक्ष अजनर ने दोनों पक्षों का समझौता कराया था। इस मामले को लेकर महिला पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के आवास पर 10 अप्रैल को शिकायती पत्र लेकर गई थी।