फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश, कानपुर और आसपास के जिलों में बिजली गिरने से पांच की मौत

Tue, 23 Jun 2020 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
weather report, weather in cities of UP, weather prediction, Five died due to lightning
कानपुर के आसपास बिजली गिरने से पांच की मौत - फोटो : amar ujala
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में मंगलवार को मौसम तेजी से बदला। अचानक बदले मौसम में बारिश संग बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग झुलस गए। हमीरपुर में फतेहपुर के चांदपुर के परसेड़ा निवासी सुदामा (48) पत्नी राजेश वर्मा मंगलवार की दोपहर पड़ोसी बालिका अंशिका के साथ खेत में जानवर चराने गईं थीं।


 
weather report, weather in cities of UP, weather prediction, Five died due to lightning
दिन में छाए काले बादल - फोटो : amar ujala
बारिश संग अचानक बिजली गिरने से सुदामा की मौत हो गई, जबकि अंशिका झुलस गई। जालौन के रामपुरा क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव में खेत में पिता-पुत्र जानवर चरा रहे थे, तभी बारिश से बचने को दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई, जबकि पिता झुलस गए। 

 
weather report, weather in cities of UP, weather prediction, Five died due to lightning
आकाशीय बिजली - फोटो : amar ujala
चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र के दीन के पुरवा के पास तीन लोगों पर बिजली गिर गई, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए। बांदा और महोबा में बिजली गिरने से तीन-तीन लोग झुलस गए। उन्नाव के आसीवन और अचलगंज थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather report, weather in cities of UP, weather prediction, Five died due to lightning
झमझमा कर हुई बारिश - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मानसून मध्य यूपी (कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, फतेहपुर, इटावा आदि) की तरफ रुख कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती वातावरण के कारण पूरब से चलने वाली हवाएं और मजबूत होंगी और बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी के कारण अगले तीन दिन में मानसूनी बारिश लेकर यहां पहुंच जाएंगी।

 
विज्ञापन
weather report, weather in cities of UP, weather prediction, Five died due to lightning
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
पूर्वानुमान के मुताबिक स्थानीय स्तर पर बादल छाए रहने के कारणब बुधवार को मध्यम और तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को बारिश की वजह से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 34.8 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed