फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: लेडी डॉन ने चार लाख की सुपारी देकर कराई थी पत्रकार की हत्या, पुलिस ने किया चौंका देने वाला खुलासा

Tue, 23 Jun 2020 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
UP: Lady Don betel nut to four lakh for killing the journalist
लेडी डॉन दिव्या अवस्थी (हत्या की आरोपी), शुभममणि त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में चार पहले दिनदहाड़े गोली मारकर की गई पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की हत्या का मंगलवार को एएसपी ने खुलासा कर दिया। एएसपी के अनुसार इस घटना में नामजद लेडी डॉन और भूमाफिया दिव्या अवस्थी के इशारे पर उनके नजदीकी ने चार लाख की सुपारी देकर पत्रकार की हत्या कराई थी। एक नामजद व उसके दो साथियों को गिरफ्तार करते हुए इसका खुलासा किया है।


 
UP: Lady Don betel nut to four lakh for killing the journalist
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
घटना में भूमाफिया दिव्या अवस्थी व उसके नजदीकी (सुपारी देने वाला) सहित 9 नामजदों और दोनों शूटरों की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस के अनुसार पत्रकार द्वारा भूमाफिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाई गई मुहिम हत्या का कारण बनी। दिव्या अवस्थी पर 10 हजार व उसके देवर समेत अन्य दो पर 5-5 हजार रुपये का ईनाम भी पुलिस ने घोषित कर दिया है। 

 
UP: Lady Don betel nut to four lakh for killing the journalist
गाेली लगने के बाद तड़पता रहा शुभम - फोटो : amar ujala
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पोनी रोड झंडा चौराहा निवासी 28 वर्षीय प्रापर्टी डीलर व पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी 19 जून शुक्रवार को अपने दोस्त मुख्तार अहमद के साथ शहर आया था। दोपहर बाद बाइक से घर लौटते समय सहजनी मोड़ के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर शुभममणि की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ऋषभमणि त्रिपाठी ने शुक्लागंज के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी भूमाफिया दिव्या अवस्थी व उनके पति कन्हैया अवस्थी सहित दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Lady Don betel nut to four lakh for killing the journalist
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
एएसपी वीके पांडेय के अनुसार नामजद आरोपी शहनवाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई बयान की। मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया से वार्ता करते हुए एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी शहनवाज ने बताया कि दिव्या अवस्थी शुक्लागंज व आसपास क्षेत्र में प्लाटिंग का कार्य करती हैं। करीबी मोनू उर्फ लुटेरा दिव्या की जमीनों का काम देखता है।

 
विज्ञापन
UP: Lady Don betel nut to four lakh for killing the journalist
मौके पर जांच करने पहुंची थी पुलिस - फोटो : amar ujala
शुभममणि दिव्या अवस्थी की अवैध प्लाटिंग व अवैध निर्माणों को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। इसपर राजस्व टीम ने अवैध निर्माणों को गिरा दिया था। इसी खुन्नस में दिव्या अवस्थी ने अपने करीबी मोनू लुटेरा से शुभममणि को रास्ते से हटाने को कहा। मोनू ने अपने दोस्त अफसर अहमद व अब्दुल बारी के साथ मिलकर शूटरों से मुलाकात की और शुभममणि की हत्या के लिए 4 लाख की सुपारी दे दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed