फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पहाड़ों पर बर्फबारी से हाड़ कंपाऊ ठंड, कई शहरों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 23 Dec 2019 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
weather report, weather department prediction for rain in these cities of UP
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में अगले पांच दिनों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने के आसार हैं।
weather report, weather department prediction for rain in these cities of UP
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दिन के तापमान में सात डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 21.6 से गिरकर 14.6 डिग्री पर आ गया। रात का पारा 8.6 से 8.2 डिग्री पर आ गया जो निर्धारित तापमान से नीचे चला गया।
weather report, weather department prediction for rain in these cities of UP
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, जब भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ जाता है तो वातावरण में फैली नमी कोहरे का रूप ले लेती है। अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा भी पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather report, weather department prediction for rain in these cities of UP
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की मानें तो  24 और 25 को हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मैदानी क्षेत्रों में ठंड दिसंबर के आखिरी दिनों तक रहेगी। 
विज्ञापन
weather report, weather department prediction for rain in these cities of UP
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
कोहरे से फसलों को होगा नुकसान
कोहरे से सरसों, मटर और आलू की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि विभाग के अनुसार, सरसों में माहू और आलू में झुलसा रोग लग सकता है। फसलों को कोहरे के प्रकोप से बचाने के लिए उनकी पत्तियों पर राख का छिड़काव कर सकते हैं, जिससे शीत का असर कम होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed