फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर हिंसा: भारी फोर्स की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया रईस का शव

Mon, 23 Dec 2019 09:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
CAA protest in kanpur, body of the youth was buried
भारी फोर्स की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया रईस का शव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बाबूपुरवा हिंसा में गोली लगने से मारे गए रईस का शव सोमवार सुबह भारी फोर्स की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक  किया गया। करीब दो हजार लोगों की भीड़ सुबह 11 बजे रईस के शव को लेकर ईदगाह मैदान के कब्रिस्तान पहुंची।
CAA protest in kanpur, body of the youth was buried
कानपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला
भारी भीड़ की सूचना केचलते चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। रईस का शव दफनाने के बाद लोग अपने घरों की ओर लौट गए। शुक्रवार को ईदगाह मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।
CAA protest in kanpur, body of the youth was buried
कानपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला
हालात काबू न होने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिस पर उपद्रवियों ने भी फायरिंग की। हिंसा में एक दर्जन उपद्रवी गोली लगने से घायल हुए थे। इनमें आफताब और सैफ की मौत पहले दिन हो गई थी। घायल रईस की रविवार को हैलट अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest in kanpur, body of the youth was buried
कानपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शव दफनाने के बाद आलाधिकारियों ने मौकेपर पहुंच कर स्थितियों का जायजा लिया। मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, डीएम विजय विश्वास पंत, एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी ट्रैफिक दीपक  रतन, आईजी रेंज मोहित अग्रवाल व एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने इलाके में घूम कर लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
CAA protest in kanpur, body of the youth was buried
कानपुर हिंसा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लोगों को बताया कि वे किसी के बहकावे में आकर हिंसा न करें। नागरिकता संशोधन एक्ट के विषय में बता कर लोगों को उनकी सुरक्षा का एहसास दिलाया। सभी से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील भी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed