फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी का सितमः यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Sat, 23 Jan 2021 12:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Jan 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
weather in kanpur, Weather forecast in up, Meteorological Department issued a warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में सुबह से चलीं बर्फीली हवाओं ने ऐसी ठंड और गलन बढ़ा दी कि लोग ठिठुरते नजर आए। अलाव जलाकर बैठ गए और धूप निकलने का इंतजार करने लगे।
weather in kanpur, Weather forecast in up, Meteorological Department issued a warning
यूपी में कोहरे की मार - फोटो : amar ujala
दोपहर में जब चटक धूप निकली तो लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। हालांकि यह राहत कुछ घंटों की ही रही। चार बजते-बजते ठंड ने फिर से अपना असर दिखाया और चार-छह कपड़े पहनने के बाद भी लोग कांपते नजर आए।

 
weather in kanpur, Weather forecast in up, Meteorological Department issued a warning
जानवरों पर भी ठंड का कहर - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन अभी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों से चलकर मैदानी क्षेत्रों में आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather in kanpur, Weather forecast in up, Meteorological Department issued a warning
ठंड में अलाव सेंकते लोग - फोटो : amar ujala
इसकी वजह से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 17 पर आ गया, जबकि न्यूनतम पारा तीन डिग्री कम होकर 7.3 पर आ गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार में भी तीन किलोमीटर प्रति घंटा की बढ़ोतरी हुई।
 
विज्ञापन
weather in kanpur, Weather forecast in up, Meteorological Department issued a warning
यूपी में ठंड का कहर - फोटो : amar ujala
सुबह से ही 5.5 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने लगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed