फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: महिला ने जहर पीया, बेटे को पिलाया, मां की मौत, मासूम की हालत गंभीर

Wed, 20 Jan 2021 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Jan 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Mother drank poison with son, son serious
महिला की फाइल फोटो, बच्चे की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में सात माह से मायके में रह रही महिला की पुत्री के छठीं कार्यक्रम में ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। इस तनाव में महिला ने बुधवार सुबह जहर पी लिया और अपने चार वर्षीय पुत्र को भी पिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
Mother drank poison with son, son serious
गमगीन बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुत्र का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। ललपुरा थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव निवासी मर्री निषाद ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री सोनी (30) की शादी आठ वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्माडेरा निवासी भोला निषाद के साथ की थी। बताया दामाद भोला सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं।

 
Mother drank poison with son, son serious
अस्पताल में भर्ती बच्चा - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया दामाद पुत्री के साथ आए दिन मारपीट करते थे। विवाद के बाद करीब सात माह पूर्व बेटी के ससुर कल्लू गर्भवती सोनी को मायके छोड़ गए थे। तबसे ससुराल वाले सोनी को लेने नहीं आए। छह माह पूर्व मायके में ही सोनी ने बेटी को जन्म दिया। जिसका छठीं कार्यक्रम करीब 15 दिन पूर्व किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother drank poison with son, son serious
अस्पताल में भर्ती बच्चा - फोटो : अमर उजाला
बताया मायके में धूमधाम के साथ छठीं की थी। जिसमें गांव समेत रिश्तेदार शामिल हुए थे, मगर कार्यक्रम में सोनी के ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया था। सोनी के दो बेटे है। जिसमें एक (4) साल का शनि व दूसरा बाबू (2) साल का है। ससुराल वालों के छठीं कार्यक्रम में न आने से वह तनाव में रहने लगी थी।
विज्ञापन
Mother drank poison with son, son serious
गमगीन बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इसी के कारण बुधवार सुबह करीब 11 बजे सोनी ने घर में पहले खुद जहर पीया और फिर उसने अपने बड़े चार वर्षीय पुत्र शनि को जहर पिला दिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद एक बजे सोनी की मौत हो गई।

शनि का इलाज चल रहा है। बताया घटना के समय घर में सिर्फ उनकी बहू रोशनी थी। अन्य लोग खेतों पर काम करने गए थे। सोनी के ससुर ब्रह्माडेरा निवासी कल्लू ने बताया उनका बेटा सूरत में है। किसी विवाद को लेकर वह नहीं आए। जब बेटा आता तो बहू को लिवाने आते। कोतवाल तारा सिंह पटेल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed