{"_id":"5ee7166170c7150983712a75","slug":"weather-forecast-update-today-in-up-uttar-pradesh-news-weather-changed-rapidly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज हवाओं के साथ छाए काले बादल, बिजली की गरज के साथ झमझमा कर हुई बारिश, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेज हवाओं के साथ छाए काले बादल, बिजली की गरज के साथ झमझमा कर हुई बारिश, देखें तस्वीरें
Mon, 15 Jun 2020 12:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
काले बादल छाए और झमझमा कर हुई बारिश
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों इटावा, औरैया, जालौन, उन्नाव, फर्रूखाबाद, चित्रकूट, फतेहपुर हरदोई में सोमवार दोपहर होते ही मौसम का मिजाज बदल गया।
मौसम हुआ सुहाना
- फोटो : amar ujala
यूपी में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। सोमवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और जमकर बारिश हुई।
झमझमा कर हुई बारिश
- फोटो : amar ujala
साथ ही हल्की तेज हवा चलती रही। इस दौरान आसमान में काले घने बादल छाए रहने के साथ बिजली कड़कती रही और रुक- रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे दिन छाए रहे काले बादल
- फोटो : amar ujala
धूप नहीं खिलने और बारिश के साथ हल्की तेज हवा से मौसम खुशनुमा बना रहा। पारा 35 से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी से लोगों को निजात मिली।
विज्ञापन
रूक रूक कर हुई मूसलाधार बारिश
- फोटो : amar ujala
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मानसून के साथ जिले में अभी आने वाले चार- पांच दिनों तक रोज हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।