फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने की वजह से हुई थी छह साल के मासूम की सिर कुचलकर हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 15 Jun 2020 10:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Jun 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Innocent son brutally murdered to hide illegal relationship of mother
घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस ने छह साल के मासूम की हत्या का खुलासा किया तो एक पल के लिए उनका कलेजा भी कांप गया। पुलिस ने बताया मासूम की हत्या मां और प्रेमी के अवैध संबंधों को छुपाने के लिए की गई। शुरुआती जांच में ही पुलिस को मां की भूमिका संदिग्ध लगी तो हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद एक एक कर के हत्या की गुत्थी सुलझ गई।


 
Innocent son brutally murdered to hide illegal relationship of mother
मिली थी मासूम की खून से सनी लाश - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में रसूलाबाद कस्बे के भैंसाया गांव में छह वर्षीय मासूम की हत्या में पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार को घटना का खुलासा कर दिया। इस पूरे घटना में मां की भूमिका की जांच हो रही है। रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि छह वर्षीय बच्चे हैप्पी (6) की हत्या उसके मां के अवैध संबंधों के चलते की गई।

 
Innocent son brutally murdered to hide illegal relationship of mother
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
गांव के संतोष दिवाकर से मृतक बच्चे की मां के अवैध संबंध थे। बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। संतोष को डर था कि हैप्पी इस बाबत अपने पिता सुनील को बता सकता है। बताया कि 11 जून शाम हैप्पी टायर चलाते मिल गया। उसे अकेला देखकर संतोष ने उसकी हत्या करने की सोच ली। उसे फुसला कर पास के खेत में ले गया। वहां पत्थर से चेहरा कूंचकर हत्या कर दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Innocent son brutally murdered to hide illegal relationship of mother
मिली थी मासूम की खून से सनी लाश - फोटो : amar ujala
उसका टायर पास में ही फेंक दिया। पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो खुलासा हो गया। आरोपी निशानदेही पर खेतों से टायर व खून से सना पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। इधर, रसूलाबाद पुलिस ने बच्चे की मां समेत गांव के आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। एसपी ने घटना का खुलासा करने में एएसपी अनूप कुमार की प्रशंसा की। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय व उनकी टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।

 
विज्ञापन
Innocent son brutally murdered to hide illegal relationship of mother
पुलिस ने किया घटना का खुलासा - फोटो : amar ujala
बच्चे का शव मिलने के बाद गांव में चर्चा थी कि शाम को उसे गांव के ही युवक अंकुश के साथ देखा गया था। पिता ने भी तहरीर में उस पर हत्या का संदेह जताया था। पुलिस को बताया कि वह अक्सर बच्चे को कुछ रुपये दे देता था। पुलिस ने अंकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुुरू की तो महत्वपूर्ण सुराग हाथ आए। ग्रामीणों में अंकुश के प्रति नाराजगी थी, लेकिन घटना में अंकुश भूमिका नहीं मिली। पूछताछ के पुलिस ने उसे छोड़ दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed