फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैनिक के अंतिम संस्कार के लिए अफसरों ने कराया घंटों इंतजार, आक्रोशित ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Thu, 01 Nov 2018 11:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Waiting hours for the cremation funeral of soldier
डेमो पिक
जम्मू कश्मीर में सड़क हादसे में मृत सेना के उन्नाव निवासी जवान विपिन का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह करीब दस बजे सदर तहसील के गांव खेमईखेड़ा पहुंचा। कई बार सूचना देने पर भी करीब चार घंटे तक किसी अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। चार घंटे बाद सदर तहसीलदार और लेखपाल पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। बवाल की सूचना पर सीओ पहुंचे और लोगों को समझाया। बाद में एडीएम और एएसपी पहुंचे तब लोग शांत हुए। शाम चार बजे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

 
Waiting hours for the cremation funeral of soldier
डेमो पिक
उन्नाव सदर तहसील के खेमईखेड़ा गांव निवासी विपिन कुमार जम्मू कश्मीर के बनियाल में सेना के मैकेनिकल विभाग में चालक पद पर तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान दो वाहनों की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। कोर प्रभारी प्रमोद कुमार पंडित गुरुवार सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर खेमईखेड़ा गांव पहुंचे। गांव में सैनिक सम्मान के बाद घर वालों ने अंतिम संस्कार की तैयारी की। दोपहर 2:30 बजे तक किसी अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सैनिक का शव गांव पहुंचने की सूचना दी।
 
Waiting hours for the cremation funeral of soldier
डेमो पिक
2:40 बजे सदर क्षेत्रीय लेखपाल के पहुंचने पर ग्रामीणों ने घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद तहसीलदार दशरथ कुमार पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका भी विरोध किया और उन्हें गाड़ी से उतरने का मौका ही नहीं दिया। भीड़ ने तहसीलदार वापस जाओ के नारे भी लगाए। दस मिनट बाद ही बीघापुर सीओ स्वतंत्र सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाकर लोगों को शांत कराया। करीब सवा तीन बजे एसडीएम सदर पूजा अग्निहोत्री और कुछ ही देर में एडीएम बीएन यादव और अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Waiting hours for the cremation funeral of soldier
डेमो पिक
अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और सैनिक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद शाम करीब चार बजे गांव के बाहर पैतृक खेत में सैनिक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई किशोर वर्मा ने चिता को मुखाग्नि दी। पिता केशव राम ने इसी खेत में बेटे की याद में स्मारक बनवाने की बात कही। पत्नी रूपल उर्फ दीक्षा सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
Waiting hours for the cremation funeral of soldier
डेमो पिक
सैनिक को दी श्रद्धांजलि 
खेमईखेड़ा निवासी जवान विपिन की मौत की खबर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी के अरुण कुमार दीक्षित, भाजपा सिकंदरपुर कर्ण मंडल अध्यक्ष अजय बाजपेई, पूर्व प्रधानाचार्य राम सिंह, शिक्षक सत्येंद्र सिंह, पदमकांत वर्मा, अवधेश वर्मा सहित सैकड़ों लोग पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed