विधानसभा चुनाव के चाैथे चरण की वोटिंग में सुबह से ही लोग लाइनें लगाकर मतदान केंद्रों के बाहर खड़े हो गए। हालांकि सुबह थोड़ा सर्द मौसम होने से ग्रामीण इलाकों में वोटर्स कम दिखे। आदर्श मतदान बूथ पर मतदाताओं के विशेष अंदाज में स्वागत किया गया।
फतेहपुर के वोटर्स में गजब का उत्साह
2 of 13
वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के दस्यु प्रभावित एटवा में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। उधर फतेहपुर में वोटिंग के दौरान लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिला। लोग सुबह 6 बजे से ही लाइनें लगाकर पोलिंग बूथ के बाहर खड़े हो गए थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
एजेन्ट नहीं पहुंचे देरी से हुआ मतदान
बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट समेत आसपास के सभी जिलों में बने आदर्श बूथों पर वोटर्स का स्वागत किया। लालपुर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। वहीं कुछ बूथों पर एजेन्टों के न पहुंचने पर देरी से मतदान शुरू हुआ।
पूरी परिवार के साथ महिलाएं भी पहुंचीं
4 of 13
मतदान करके आईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के दौरान पुरुषों से ज्यादा उत्साहित तो महिलाएं ही दिखीं। जिन बूथों पर सन्नाटा पसरा था वहां एक साथ 20-20 की संख्या में पहुंची महिला वोटर्स ने पोलिंग बूथ पर भीड़ बढ़ा दी। देखते ही देखते कतारें लगना शुरू हो गईं।
यूपी चुनाव के चौथे चरण की तस्वीरें, वोट डालकर आये और यूं मुस्कुराये...
सुबह 9 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या एकाएक बढ़ती जा रही है। पुरुषों से ज्यादा संख्या में बूथों पर महिलाएं दिख रही हैं।