{"_id":"5bd093a0bdec22695d35fbca","slug":"viral-police-rebel-prescription-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल 'पुलिस विद्रोह के पर्चे', उन्नाव के बाद कन्नौज में छलका वर्दीवालों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल 'पुलिस विद्रोह के पर्चे', उन्नाव के बाद कन्नौज में छलका वर्दीवालों का दर्द
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
उन्नाव के बाद कन्नौज में भी पुलिस में विद्रोह के पर्चे चस्पा किए गए। इन पर्चों में लिखे स्लोगनों से पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों का दर्द छलकाया गया है। शहर में चस्पा किए गए इन पर्चे की भनक एलआईयू को नहीं लग पाई। सुबह पर्चे पढ़ने के बाद चर्चाओं दौर शुरू हो गया। सोशल साइट पर भी पर्चे के फोटो शेयर किए गए।
डेमो पिक
कोर्ट रोड, सरायमीरा-कन्नौज मार्ग, पुलिस लाइन रोड पर पर्चों पर बुधवार सुबह लोगों को नजर पड़ी। पर्चे पढ़ने के बाद लोगों ने इनके फोटो सोशल साइट पर वायरल कर दिए। पर्चों में शांत नहीं हम मौन हैं, 2019 में बताएंगे हम कौन हैं, बार्डर स्कीम सभी के लिए समाप्त करो बिना शर्त के, पुलिस की वेतन विसंगति दूर करो, वोट उसे करेगा पुलिस परिवार जो करेगा पुलिस का संपूर्ण सुधार स्लोगन लिखे थे।
डेमो पिक
पर्चे के नीचे पीड़ित पुलिस परिवार लिखा गया था। पुलिसकर्मियों में चर्चा रही कि लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या के बाद से पुलिस विभाग में सरकार और महकमे के अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह भड़क रहा है। स्मृति दिवस पर सरकार की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए विशेष सुविधा न देने से भी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
मुख्यालय से शुरू हुआ विरोध, बढ़ने की आशंका
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही और दारोगा का शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन जिला मुख्यालय की प्रमुख और सबसे व्यस्त सड़कों से शुरू हुआ है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पोस्टर पुलिसकर्मियों या उनके परिवार वालों द्वारा लगाए गए हैं, लेकिन यह स्पष्ट हो चुका है कि उन्नाव में लगाए गए पर्चो की ही प्रतियों को चस्पा किया गया है। सूत्रों के अनुसार जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इस विद्रोह का रूप देखने को मिल सकता है।

एलआईयू से लेकर अधिकारियों को नहीं लगी भनक
पुलिसकर्मियों द्वारा शहर में लगाए गए विद्रोह के पर्चों से कहीं न कहीं एलआईयू और खुफिया विभाग की टीमें भी फेल हुई हैं। हैरान कर देने वाली यह भी रही कि पुलिस अफसरों तक को पूरे दिन इन पर्चों के बारे जानकारी नहीं हो सकी है। बुधवार शाम तक इन पर्चों को हटवाया नहीं गया। स्मृति दिवस के बाद से शहर में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा पर्चों को चस्पा और वायरल करने की योजना बनाई जा रही थी।