फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के एक और साथी बालगोविंद को यूपी एसटीएफ ने चित्रकूट से दबोचा, बिकरू कांड के बाद से था फरार

Tue, 11 Aug 2020 12:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 Aug 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey: UP STF arrested another fellow of Vikas Dubey from Chitrakoot
विकास दुबे का साथी बालगोविंद - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के एक और आरोपी और विकास दुबे के साथी बालगोविंद दुबे को यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। बिकरू कांड को अंजाम देने के बाद विकास और उसके सभी साथी फरार होकर अलग अलग जगहों पर जाकर छिप गए थे। इसी क्रम में बालगोविंद ने चित्रकूट को अपना ठिकाना बनाया था और घटना को अंजाम देने के बाद से वह यहीं पर छिपकर रह रहा था। घटना के बाद से इसपर 50 हजार का इनाम घोषित था।




 
Vikas Dubey: UP STF arrested another fellow of Vikas Dubey from Chitrakoot
बिकरू कांड के बाद से फरार था बालगोविंद - फोटो : amar ujala
बता दें कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से यूपी एसटीएफ उसके फरार साथियों की लोकेशन तलाश कर रही है। इनमें से कई की लोकेशन कानपुर और उसके आसपास के जिलों में भी मिली है। ऐसे में विकास के साथियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ दिन रात कई जगहों पर दबिश दे रही है।

 
Vikas Dubey: UP STF arrested another fellow of Vikas Dubey from Chitrakoot
विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शनिवार को बिकरू कांड में आरोपी उमाकांत उर्फ बउउन ने चौबेपुर थाने में नाटकीय ढंग से पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर किया था। उमाकांत पत्नी के साथ थाने पहुंचा और दंडवत होकर लेट गया था। जब दरबान से उससे पूछा तो उसने बताया वो विकास दुबे का साथी है। बिकरू कांड में वह भी शामिल था। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey: UP STF arrested another fellow of Vikas Dubey from Chitrakoot
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey: UP STF arrested another fellow of Vikas Dubey from Chitrakoot
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
अभी तक पुलिस इस मामले में 15 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के एक साथी ने सरेंडर भी किया है। वहीं इस घटना में शामिल कई बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed