फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे कांड: पुलिस से लूटे गए कारतूस विकास के करीबी उमाकांत के घर से बरामद, भेजा गया जेल

Tue, 11 Aug 2020 02:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey: Police recovered cartridges from Umakant's house close to Vikas
विकास दुबे के करीबी उमाकांत को भेजा गया जेल - फोटो : amar ujala
कानपुर के दहशतगर्द विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला उर्फ गुड्डन की निशानदेही पर पुलिस से लूटे गए 9 एमएम के एक दर्जन कारतूस बरामद हुए। पुलिस को उसके घर से ही तमंचों के कारतूस भी मिले हैं। जिसके बाद उमाकांत को जेल भेज दिया गया।
Vikas Dubey: Police recovered cartridges from Umakant's house close to Vikas
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में विकास के साथ मिलकर उमाकांत ने भी पुलिस कर्मियों को मारा था। शनिवार को उसने नाटकीय ढंग से चौबेपुर थाने में सरेंडर किया था। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उमाकांत ने गोलियां दागने के साथ-साथ विकास और अन्य गुर्गों को भी कारतूस दिए थे।  
 
Vikas Dubey: Police recovered cartridges from Umakant's house close to Vikas
विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला ने किया था सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
उसके घर से 9 एमएम के 12 और तमंचे 12 बोर व 315 बोर के एक-एक कारतूस बरामद किए। एसपी के मुताबिक बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से उनके असलहे लूटे थे तो उमाकांत ने कारतूसों का जखीरा अपने पास रख लिया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey: Police recovered cartridges from Umakant's house close to Vikas
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
अब उमाकांत के भाई की तलाश
पूछताछ में उमाकांत ने बताया कि वारदात में उसका भाई श्रीकांत भी शामिल था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि श्रीकांत को भी आरोपी बनाया गया है। उसके पास लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक है। इसका इस्तेमाल अधिकतर विकास दुबे व उसके गुर्गे करते थे। एसटीएफ भी श्रीकांत की खोजबीन में जुटी है। 

 
विज्ञापन
Vikas Dubey: Police recovered cartridges from Umakant's house close to Vikas
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
अब तक नहीं ले सके एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट)
बिकरू कांड दो जुलाई की रात हुआ था। सवा महीने के भीतर विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे जा चुके हैं और 18 आरोपी जेल भेजे गए। अभी भी दो दर्जन से अधिक बदमाश फरार हैं। हैरानी की बात यह है कि इनके खिलाफ अब तक पुलिस एनबीडल्यू नहीं ले सकती है। पुलिस के लचर रवैये का बदमाश फायदा उठा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed