फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे कांड: जिसकी आंखों के सामने सीओ को मारी गई थी गोली, पुलिस उसी को बनाएगी सरकारी गवाह

Sun, 02 Aug 2020 03:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 Aug 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey News: Police will make Manu a government witness
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला

बिकरू कांड में जेल गए शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु पांडेय को पुलिस सरकारी गवाह बनाएगी। उसकी आंखों के सामने ही डीएसपी समेत तीन पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी। वारदात के पहले से लेकर बाद तक मनु की कई कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुईं थीं।

Vikas Dubey News: Police will make Manu a government witness
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की जांच में आपराधिक घटना में शामिल होने के मनु के खिलाफ अभी तक साक्ष्य नहीं मिले हैं। लिहाजा पुलिस उसको सरकारी गवाह बनाएगी। इससे केस मजबूत होगा। बिकरू में दो जुलाई की रात जब विकास दुबे और उसके गुर्गों ने हमला किया था तो डीएसपी देवेंद्र मिश्र विकास के ममेरे भाई शशिकांत पांडेय के घर पर छिप गए थे।

Vikas Dubey News: Police will make Manu a government witness
kanpur encounter - फोटो : amar ujala

यहीं पर डीएसपी की हत्या कर दी गई थी। दो अन्य पुलिसकर्मियों को गेट पर मारा गया था। वारदात मनु के सामने हुई थी। इसकी पुष्टि उसके मोबाइल की वायरल कॉल रिकॉर्डिंग से हुई थी। पुलिस ने कॉल रिकॉर्डिंग के साथ ही मनु का वॉयस सैंपल भी फोरेंसिक लैब भेजा है। पुलिस पहले मनु को जेल भेजने की तैयारी में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey News: Police will make Manu a government witness
शशिकांत की पत्नी मनु - फोटो : अमर उजाला

हालांकि कानूनी राय लेने के बाद पुलिस ने उसको सरकारी गवाह बनाने का निर्णय लिया है। हालांकि जब तक इसकी लिखापढ़ी नहीं होती तब तक पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य भी तलाशती रहेगी। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनु को सरकारी गवाह बनाया जाएगा। पूछताछ में उसने पूरा घटनाक्रम बताया है। कोर्ट में भी बयान देने को तैयार है।

विज्ञापन
Vikas Dubey News: Police will make Manu a government witness
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala

फरार आरोपियों की तलाश तेज
पुलिस ने विकास के फरार साथियों की तलाश में शनिवार को कानपुर और कानपुर देहात के अलावा, औरैया, इटावा, एनसीआर में ताबड़तोड़ दबिश दी। एक दर्जन लोगों को उठाया भी है। इसमें आरोपियों के करीबी व उनके परिजन भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक नामजद आरोपी जिलेदार, राम सिंह यादव और हीरू दुबे के बारे में अहम सुराग मिला है। पुलिस को सभी के हरियाणा पंजाब और राजस्थान भागने की जानकारी मिली है। इनकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed