फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड की चार्जशीट तैयार, चौबेपुर थाने के तत्कालीन एसओ विनय और दरोगा केके शर्मा पर गंभीर आरोप

Tue, 29 Sep 2020 11:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 29 Sep 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey latest news: Charge sheet of Bikru case ready
विकास दुबे कांड: विकास दुबे, केके शर्मा, विनय तिवारी - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड की चार्जशीट पुलिस ने तैयार कर ली है, जो इसी सप्ताह दाखिल की जानी है। चार्जशीट में चौबेपुर के तत्कालीन थानेदार विनय तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उसने अपने कार्यकाल में दहशतगर्द विकास दुबे के अपराधों पर पर्दा डाला। उसको संरक्षण दिया।


 
vikas dubey latest news: Charge sheet of Bikru case ready
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
यह भी आरोप है कि दो जुलाई की रात साजिश के तहत विनय ने दरोगा केके शर्मा के माध्यम से विकास दुबे तक पुलिस की दबिश की सूचना पहुंचाई। इसमें आठ पुलिस वालों की जान चली गई। विवेचना में पुलिस ने आरोपी विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा के खिलाफ साक्ष्य जुटाए हैं। इनका जिक्र चार्जशीट में है।

 
vikas dubey latest news: Charge sheet of Bikru case ready
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
विवेचना टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनय तिवारी व केके शर्मा पर साजिश रचने का आरोप है। विवेचना में पता चला है कि विनय तिवारी को विकास के अपराधों की पूरी जानकारी थी। दर्जनों शिकायतें उसके खिलाफ पहुंची लेकिन कार्रवाई नहीं की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey latest news: Charge sheet of Bikru case ready
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
जब टॉप-10 अपराधियों की सूची बनाई गई तब भी विनय ने विकास को बचाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट में दावा किया है कि विनय और केके शर्मा को बड़ी वारदात की सूचना थी, इसके बाद भी दबिश की सूचना लीक कर दी। इसलिए पुलिस ने दोनों को साजिश रचने का आरोपी माना है।

 
विज्ञापन
vikas dubey latest news: Charge sheet of Bikru case ready
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
उस रात विनय और विकास की बातचीत नहीं
जिस रात बिकरू कांड हुआ, उस दौरान एसओ विनय तिवारी और विकास की फोन पर बातचीत नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक विवेचना में पुलिस ने दावा किया है कि विनय ने साथी दरोगा केके शर्मा के जरिये विकास तक सूचना पहुंचवाई। इस दौरान विकास ने कहा था कि वो सभी को मार देगा। इसके बावजूद विनय ने किसी अधिकारी को यह सूचना नहीं दी और फोर्स गांव पहुंच गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed