फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे के साथी बालगोविंद को भगवा भेष भी न बचा पाया, यूपी एसटीएफ ने चित्रकूट से दबोचा

Tue, 11 Aug 2020 06:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Aug 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur News: UP STF arrested another fellow of Vikas Dubey from Chitrakoot
विकास दुबे का साथी बालगोविंद - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के एक और आरोपी और विकास दुबे के साथी बालगोविंद दुबे को यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। बालगोविंद दुबे चित्रकूट के कामता नाथ मंदिर में साधु बनकर रह रहने लगा था। बालगोविंद दुबे घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। वह बचने के लिए भगवा कपड़े पहनकर साधु बन गया था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई थी। 
Vikas Dubey Kanpur News: UP STF arrested another fellow of Vikas Dubey from Chitrakoot
बिकरू कांड के बाद से फरार था बालगोविंद - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड को अंजाम देने के बाद विकास और उसके सभी साथी फरार होकर अलग-अलग जगहों पर जाकर छिप गए थे। इसी क्रम में बालगोविंद ने चित्रकूट को अपना ठिकाना बनाया था और घटना को अंजाम देने के बाद से वह यहीं पर छिपकर रह रहा था। घटना के बाद से इसपर 50 हजार का इनाम घोषित था।



 
Vikas Dubey Kanpur News: UP STF arrested another fellow of Vikas Dubey from Chitrakoot
विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से यूपी एसटीएफ उसके फरार साथियों की लोकेशन तलाश कर रही है। इनमें से कई की लोकेशन कानपुर और उसके आसपास के जिलों में भी मिली है। ऐसे में विकास के साथियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ दिन रात कई जगहों पर दबिश दे रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur News: UP STF arrested another fellow of Vikas Dubey from Chitrakoot
विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला ने किया था सरेंडर - फोटो : amar ujala
इससे पहले शनिवार को बिकरू कांड में आरोपी उमाकांत उर्फ बउउन ने चौबेपुर थाने में नाटकीय ढंग से पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर किया था। उमाकांत पत्नी के साथ थाने पहुंचा और दंडवत होकर लेट गया था। जब दरबान से उससे पूछा तो उसने बताया वो विकास दुबे का साथी है। बिकरू कांड में वह भी शामिल था। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया था।
 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur News: UP STF arrested another fellow of Vikas Dubey from Chitrakoot
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed