फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: विरोधियों को विकास का करीबी बता निकाल रहे आपसी खुन्नस, पुलिस तक पहुंचीं 50 से ज्यादा शिकायतें

Tue, 08 Sep 2020 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Sep 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: More than 50 complaints were reached to the police after the Bikeru scandal
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस के पास कोटा, प्रधानी और जमीन कब्जे से जुड़ी 50 से अधिक शिकायतें पहुंचीं हैं। जांच में आधी से ज्यादा शिकायतें फर्जी पाई गईं।
vikas dubey kanpur news: More than 50 complaints were reached to the police after the Bikeru scandal
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पता चला कि कुछ लोगों ने अपनी खुन्नस निकालने के लिए दूसरों को विकास का करीबी बताया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि विकास दुबे ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर अपने चहेतों को ग्राम प्रधान बनवाता था और कोटा दिलवाता था।

 
vikas dubey kanpur news: More than 50 complaints were reached to the police after the Bikeru scandal
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
शिकायतकर्ता ने सात ग्राम प्रधानों की सूची भी सौंपी थी। पुलिस की छानबीन में पता चला कि इन सात मेें तीन ऐसे प्रधान हैं जो बाकायदा चुनाव लड़कर जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: More than 50 complaints were reached to the police after the Bikeru scandal
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
दिलीप नगर के पूर्व प्रधान अनुराग अवस्थी उर्फ सिन्नी की पत्नी रानो, जादेपुर से पुल्लू उर्फ अनुराग उर्फ श्रवण कुमार, कहजरी से वेदप्रकाश व रामपुर सकरेज से विकास दुबे की छोटी बहन रेखा तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
vikas dubey kanpur news: More than 50 complaints were reached to the police after the Bikeru scandal
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के भाई दीपू की पत्नी अंजली, भीटी से विष्णुपाल और जिलेदार निर्विरोध चुने गए थे। वहीं अविनाश की पत्नी सीमा को कोटा भी नियमानुसार दिया गया था।

बिकरू कांड के बाद पुलिस के पास 50 से ज्यादा शिकायतें पहुंची हैं। इसमें अधिकतर शिकायतें प्रधानी, कोटा, जमीन कब्जेदारी से संबंधित हैं। सभी मामलों की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में आधी से ज्यादा शिकायतें फर्जी पाई गई हैं। - बृजेश जायसवाल, एसपी ग्रामीण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed