{"_id":"5f49d5845c9cb93f8461c6c4","slug":"vikas-dubey-kanpur-encounter-judicial-commission-team-asked-ig-mohit-aggarwal-and-former-ssp-dinesh-kumar-how-did-you-know-that-the-miscreant-are-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: न्यायिक आयोग की टीम ने पूछा- 'आपको कैसे पता चला कि बदमाश यहीं हैं, फायरिंग सबसे पहले किधर से हुई?'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: न्यायिक आयोग की टीम ने पूछा- 'आपको कैसे पता चला कि बदमाश यहीं हैं, फायरिंग सबसे पहले किधर से हुई?'
Sat, 29 Aug 2020 09:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम ने शुक्रवार को बिकरू गांव पहुंचकर अपनी जांच शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बीएस चौहान की अगुवाई में बनी इस टीम में एसके अग्रवाल (हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज) और एके गुप्ता (पूर्व डीजीपी) शामिल हैं।
मौके पर पहुंची तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह यह टीम शहर पहुंची। सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर बिकरू कांड से जुड़ीं जानकारियां हासिल की। साथ ही वारदात के दिन से अब तक की कार्रवाइयों के दस्तावेज लिए।
मौके पर पहुंची तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
कांशीराम निवादा गांव पहुंची न्यायिक आयोग की टीम ने आईजी मोहित अग्रवाल और पूर्व एसएसपी दिनेश कुमार से पूछा कि आपको कैसे पता चला कि बिकरू कांड में शामिल दो बदमाश प्रेम प्रकाश और अतुल यहां छिपे हुए थे। उनकी घेराबंदी कैसे की गई? फायरिंग सबसे पहले किधर से हुई? मुठभेड़ में मारे गए बदमाश किस हथियार से फायर कर रहे थे?
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक आयोग की टीम ने किया विकास दुबे के एनकाउंटर वाली जगह का निरीक्षण
- फोटो : amar ujala
आईजी ने बताया कि पुलिस को कुछ संदिग्ध नंबर मिले थे जिन्हें सर्विलांस पर लिया गया था। सर्विलांस और मुखबिरों के जरिए लोकेशन पुख्ता हुई थी। पुलिस जब वहां पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए थे। फिर आयोग सदस्यों ने पूछा कि कैसे किया था एनकाउंटर। जिसपर उन्होंने बताया कि बदमाशों को चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया था। इसके लिए चार टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन
आईजी से सवाल करती टीम
- फोटो : amar ujala
प्रभात के एनकाउंटर में कितने सिपाही हुए थे घायल
निवादा गांव के बाद आयोग की टीम पनकी कूड़ा प्लांट पहुंची जहां प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर हुआ था। करीब 20 मिनट तक वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद आयोग ने प्रभात के एनकाउंटर में शामिल पुलिस कर्मियों से पूछा कि एनकाउंटर में कितने सिपाही घायल हुए थे। इसपर पुलिस ने दो सिपाही घायल होने की जानकारी दी।
निवादा गांव के बाद आयोग की टीम पनकी कूड़ा प्लांट पहुंची जहां प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर हुआ था। करीब 20 मिनट तक वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद आयोग ने प्रभात के एनकाउंटर में शामिल पुलिस कर्मियों से पूछा कि एनकाउंटर में कितने सिपाही घायल हुए थे। इसपर पुलिस ने दो सिपाही घायल होने की जानकारी दी।