{"_id":"5f493ceed2013604e23ec540","slug":"coaching-operator-wife-cut-his-wrist-and-write-a-letter-with-blood-and-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खून से 'आई लव यू बेबी' लिख कोचिंग संचालक की पत्नी ने काटी हाथ की नस, फांसी पर लटका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से 'आई लव यू बेबी' लिख कोचिंग संचालक की पत्नी ने काटी हाथ की नस, फांसी पर लटका था शव
Sat, 29 Aug 2020 08:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Aug 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
कमलप्रीत और मौके से मिला सुसाइड नोट
- फोटो : amar ujala
कानपुर में काकादेव के कोचिंग संचालक अवनीश शर्मा की पत्नी कमलप्रीत कौर (24) ने कल्याणपुर स्थित ससुराल के कमरे में हाथ की नस काटकर फांसी लगा ली। मौके पर पुलिस को बरामद हुए सुसाइड नोट में कमलप्रीत ने स्वेच्छा से खुदकुशी करने और मौत के बाद पति और ससुराल वालों को परेशान न किए जाने की बात लिखी है।
कमलप्रीत एवं पति अवनीश
- फोटो : amar ujala
साथ में सुसाइड नोट के अंत में खून से आई लव यू लिखकर पति के प्रति प्रेम का इजहार भी किया है। वहीं, कमलप्रीत के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्याकर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। नजीराबाद निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि एक साल पहले उनकी बेटी कमलप्रीत कौर काकादेव स्थित कॅरियर कोचिंग सेंटर में जॉब करने केलिए गई थी।
इसी से लटका मिला था शव
- फोटो : amar ujala
वहां कल्याणपुर निवासी कोचिंग संचालक अवनीश शर्मा से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। करीब सात माह पहले दोनों ने आर्यसमाज में शादी कर ली। इसके बाद कमलप्रीत पति संग कल्याणपुर में रहने लगी थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुरालियाें ने कमलप्रीत को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी उसने मायके वालों को भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह उसका शव ससुराल के कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे झूलता मिला। हाथ की नस कटी हुई थी। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंची मां हरप्रीत कौर, भाई लवप्रीत समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाप्रभारी अजय सेठ ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। मायके वालों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कमलप्रीत की मां
- फोटो : amar ujala
प्रेम विवाह के बाद मायके वालों से तोड़ा था नाता
परिजनों ने बताया कि बेटी के प्रेम संबंध की जानकारी होने के बाद उन्होंने बेटी से कोचिंग जाने के लिए मना किया था। इसके बाद भी दोनों चोरी छिपे मिलने लगे थे। इसके बाद परिजनों से बिना बताए शादी कर ली। इससे नाराज परिजनों ने कमलप्रीत से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे।
परिजनों ने बताया कि बेटी के प्रेम संबंध की जानकारी होने के बाद उन्होंने बेटी से कोचिंग जाने के लिए मना किया था। इसके बाद भी दोनों चोरी छिपे मिलने लगे थे। इसके बाद परिजनों से बिना बताए शादी कर ली। इससे नाराज परिजनों ने कमलप्रीत से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे।