{"_id":"5dea261c8ebc3e54f7348ad5","slug":"victim-s-father-said-that-the-accused-used-to-make-himself-close-to-the-mla-and-leaders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: फफक कर रोए पीड़िता के पिता, कहा आरोपी खुद को विधायक-नेताओं का करीबी बता दबाव बनाता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: फफक कर रोए पीड़िता के पिता, कहा आरोपी खुद को विधायक-नेताओं का करीबी बता दबाव बनाता था
Sat, 07 Dec 2019 03:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Dec 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव पेट्रोल कांड के बाद पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती को आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर सरेराह पीटा। फिर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों के घिरी युवती जान बचाने के लिए एक किलोमीटर दूर तक दौड़ती चली गई। इसके बाद कुछ लोगों ने आग बुझाई। साथ ही उसके कपड़े भी बदलवाए।
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर पहुंची पुलिस झुलसी युवती को सीएचसी ले गई। वहां से डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है। घटना के वक्त पीड़िता अपने केस के मामले में वकील से मिलने रायबरेली जा रही थी।
घटनास्थल पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बेटी को आग के हवाले किए जाने के बाद पीड़िता के पिता ने अपना सब्र खो दिया। उसने आरोपी प्रधान के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि मुकदमा वापस लेने के लिए प्रधान के पति, उसके परिजन व रिश्तेदार उसे 10 से अधिक बार धमकी दे चुके है। लगभग दो माह पहले उसकी पत्नी को वाहन से कुचलने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे भी कई बार रास्ते में रोककर धक्कामुक्की और गालीगलौज कर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म पीड़िता का चाचा पिछले कई साल से शुक्लागंज में रह रहा है। भतीजी को आग के हवाले किए जाने की जानकारी पर वह भी पत्नी के साथ पहुंचा।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि बीते रविवार को प्रधान पक्ष का एक रिश्तेदार उसके घर पहुंचा और मामला निपटाने की बात कही। उसके विरोध करने पर जान से हाथ धोने की धमकी दी। चाचा ने बताया कि शुक्रवार को उसने प्रधान के रिश्तेदार से गांव आकर बात करने की बात कही थी। उसके गांव आने से एक दिन पहले ही प्रधान के पति ने योजना के तहत उसकी भतीजी को जला दिया।