फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होशियार! कहीं सस्ते सिम के लालच में न गवां बैठें सबकुछ, यहां गिरफ्तार हुए शातिर ठग

Sat, 24 Mar 2018 09:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Mar 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Vicious faker arrested in Kanpur
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे कैनोपी लगाकर सस्ते सिम बेचने वालों से सतर्क हो जाए। न तो आपका डाटा सुरक्षित रहेगा और न ही बैंक एकाउंट। इनके जरिए थंब इंप्रेशन और आधार नंबर हासिल कर शातिर आपके खाते में झाड़ू लगा सकते हैं। गुरुवार को कानपुर पुलिस ने एक ऐसा ही मामले का खुलासा किया। आधार कार्ड और थंब इंप्रेशन की क्लोनिंग करके लोगों के खाते से रुपये उड़ाने वाले शांतिनगर, रेलबाजार के मंसार खान और ग्वालटोली के नफीस आलम को एसएसपी की क्राइम ब्रांच के साइबर सेल और स्वरूप नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा ने दफ्तर में प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले में काफी समय से बिना ओटीपी नंबर के खाते से रुपये निकलने की शिकायतें आ रही थीं। इस पर उन्होंने शातिरों की धरपकड़ के लिए संयुक्त टीम को लगाया था।

 
Vicious faker arrested in Kanpur
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
टीम को मंसार और नफीस के थंब इंप्रेशन क्लोनिंग कर खाते से रुपये उड़ाने की जानकारी हुई। इसके बाद तलाश की गई, लेकिन दोनों को कोई सुराग नहीं लगा। इधर, टीम उनकी तलाश में लगी थी। गुरुवार को दोनों के स्वरूप नगर स्थित मुखर्जी द्वार के पास खड़े होने की जानकारी टीम को मिली। इस पर तत्काल स्वरूप नगर इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा।

 
Vicious faker arrested in Kanpur
डेमाे पिक
इसके बाद थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि  सिम बेचने वालों सेलोगों का आधार नंबर और थंब इंप्रेशन हासिल करते थे। इसके बाद एक साफ्टवेयर की मदद से लोगों के खातों की डिटेल निकालकर छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन करते थे, जिसके लिए उन्हें सिर्फ लोगों के आधार नंबर और थंब इंप्रेशन की आवश्यकता होती थी। बैंकों की ओर से बड़े ट्रांसजेक्शन पर ही ओटीपी नंबर जारी किया जाता है। इसी का फायदा वह उठाते थे। एसएसपी का कहना है कि शातिरों केे कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी और साइबर एक्ट में कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ बरामद

Vicious faker arrested in Kanpur
डेमाे पिक
पुलिस टीम ने शातिरों की निशानदेही पर दो लैपटॉप, 32 मोबाइल, एक थंब इंप्रेशन मशीन, एक यूवी लैंप, 22 क्लोनिंग थंब इंप्रेशन स्कैनर सीट, 939 क्लोनिंग कर बनाई गई रबड़ स्टैंप, 829 कंपनियों के सिम और एक केयूवी-100 कार बरामद की है।
 
विज्ञापन

10 से 50 रुपये में हासिल कर लेते थे डाटा

Vicious faker arrested in Kanpur
डेमाे पिक
शातिरों ने पूछताछ में बताया कि सिम बेचने वालों को 10 से 50 रुपये तक लालच देकर वह लोगों के आधार कार्ड और थंब इंप्रेशन हासिल कर लेते थे। इसके बाद क्लोनिंग थंब बनाने का काम शुरू होता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed