फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारोबारी की पत्नी का कत्ल: जिम ट्रेनर ने इसलिए मार डाला!... लाश को डीएम कंपाउंड में दफनाया; कातिल का कबूलनामा

Sun, 27 Oct 2024 06:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Oct 2024 06:41 PM IST
सार

Kanpur Murder Case: कानपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या के बाद लाश को डीएम कंपाउंड में दफना दिया। आइए विस्तार से जानते हैं जिम ट्रेनर ने महिला को क्यों मार डाला...

विज्ञापन
Kanpur Crime News Gym Trainer Kills Businessman's Wife, Body Found Near DM's Home After 4 Months
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क से चार महीने पहले अगवा कारोबारी की पत्नी की हत्या कर शव वीआईपी रोड पर डीएम कंपाउंड के ऑफिसर्स क्लब परिसर के अंदर दफना दिया। महिला को अगवा करने के आरोपी जिम ट्रेनर को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। 


इसके बाद उसने यह बात स्वीकार की। इस पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाश के लिए खोदाई शुरू कराई। देर रात करीब साढ़े 12 बजे महिला का शव भी बरामद कर लिया गया।
Kanpur Crime News Gym Trainer Kills Businessman's Wife, Body Found Near DM's Home After 4 Months
एकता गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
24 जून को लापता हुई थी कारोबारी की पत्नी
सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एकता गुप्ता (32) इसी साल 24 जून को रोज की तरह ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिम करने गई थी। इसके बाद से लौटकर नहीं आई। 

कारोबारी ने कोतवाली थाने में रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा निवासी जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर ने पत्नी को प्रोटीन शेक के साथ नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसे कार से लेकर चला गया था।
Kanpur Crime News Gym Trainer Kills Businessman's Wife, Body Found Near DM's Home After 4 Months
आरोपी जिम ट्रेनर विमल - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनर बोला- एकता की हत्या कर शव दफना दिया था
पति राहुल गुप्ता और भाई हिमांशु को कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को जानकारी दी कि विमल सोनी को गिरफ्तार किया गया है। विमल सोनी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने एकता की हत्या कर शव दफना दिया था। 

देर रात तक एडिश्नल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर क्लब परिसर की खोदाई कराने के लिए डटे रहे और आखिर में एकता का कंकाल मिला। पति ने लोअर और बालों से की शिनाख्त भी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Crime News Gym Trainer Kills Businessman's Wife, Body Found Near DM's Home After 4 Months
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कार मिलने के बाद पुलिस ने मामले को हल्के में लिया था
जिम ट्रेनर के पास एक कार थी। जो शोएब के नाम से रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने जिम ट्रेनर और महिला के लापता होने के बाद 25 जून को कार बरामद की थी। कार में रस्सी, टूटा क्लेचर, तौलिया, सिम ट्रे व अन्य सामान मिला था। इससे पुलिस ने यह माना था कि दोनों ने नया सिम कार्ड खरीद लिया और लापता हो गए।

इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। शनिवार को अचानक पुलिस के हाथ जिम ट्रेनर लग गया और चार महीने से पुलिस की फाइल में बंद एकता अपहरण कांड का खुलासा हुआ। 
 
विज्ञापन
Kanpur Crime News Gym Trainer Kills Businessman's Wife, Body Found Near DM's Home After 4 Months
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कहीं लाखों की नकदी-जेवर तो नहीं बने एकता की हत्या की वजह
कारोबारी की पत्नी एकता की हत्या के पीछे की वजह लाखों की वह नकदी और जेवर भी हो सकते हैं, जिन्हें लेकर ही वह चार माह पूर्व गायब हुई थी। उस वक्त भी पति राहुल ने जेवर-नकदी के कारण पत्नी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई थी। 

इसके अलावा पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं एकता जिम ट्रेनर विमल का साथ छोड़कर वापस तो नहीं लौटना चाहती, जिसके विरोध उसने हत्या को अंजाम दिया हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed