{"_id":"671e040ee41faa12550c96b7","slug":"gym-trainer-kills-businessman-s-wife-he-watched-drishyam-tight-security-and-buried-body-in-officers-club-2024-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की पत्नी का कत्ल: पुलिस का 'दृश्यम-2' की कहानी से इन्कार, बड़ा सवाल-इतनी सुरक्षा के बाद कैसे दफनाया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की पत्नी का कत्ल: पुलिस का 'दृश्यम-2' की कहानी से इन्कार, बड़ा सवाल-इतनी सुरक्षा के बाद कैसे दफनाया?
Sun, 27 Oct 2024 03:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:53 PM IST
सार
Kanpur Murder Case: कानपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या के बाद लाश को डीएम कंपाउंड में दफना दिया। आइए विस्तार से जानते हैं जिम ट्रेनर ने महिला को क्यों मार डाला...
विज्ञापन
Gym Trainer Kills
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश ने कानपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने डीएम कंपाउंड से सटे ऑफिसर्स क्लब परिसर से कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता का शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर की निशानदेही पर ही शव बरामद किया है। आरोपी ने पहले पुलिस को खूब घुमाया। उसने पहले पुलिस को बताया कि शव गंगा में टीले पर फेंक दिया है। इस पर पुलिस ने गंगा में नाव के जरिए शव की तलाश कराई। कुछ नहीं मिला तो आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, तब आरोपी ने सच उगला। बड़ा सवाल ये है कि कानपुर के जिला मजिस्ट्रेट के आवास परिसर में इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी शव वहां दफना दिया और पुलिस-प्रशासन के साथ किसी को भनक तक नहीं लगी। आखिर इतनी सुरक्षा के बावजूद उसने महिला की लाश को परिसर में कैसे दफना दिया?
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फिल्मी कहानी से किया इन्कार
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चार महीने पहले हुए इस हत्याकांड की कहानी फिल्म दृश्यम-2 की तरह बताया जा रहा है। बताया तो यह भी जा रहा है कि आरोपी जिम ट्रेनर ने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2 को देखकर ही हत्याकांड की साजिश रची। लेकिन पुलिस ने फिल्मी कहानी से इन्कार कर दिया है।
सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एकता गुप्ता (32) इसी साल 24 जून को रोज की तरह ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिम करने गई थी। इसके बाद से लौटकर नहीं आई। कारोबारी ने कोतवाली थाने में रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा निवासी जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी जिम ट्रेनर विमल
- फोटो : अमर उजाला
जिम ट्रेनर चार माह बाद गिरफ्तार
आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर ने पत्नी को प्रोटीन शेक के साथ नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसे कार से लेकर चला गया था। कानपुर के ग्रीनपार्क जिम से महिला का अपहरण करने वाले जिम ट्रेनर को कानपुर पुलिस ने चार माह बाद गिरफ्तार किया। पति राहुल गुप्ता और भाई हिमांशु को कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को जानकारी दी कि विमल सोनी को गिरफ्तार किया गया है। विमल सोनी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने एकता की हत्या कर शव दफना दिया था।

जिलाधिकारी आवास में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खुदाई में मिला महिला का कंकाल
देर रात तक एडिश्नल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर क्लब परिसर की खोदाई कराने के लिए डटे रहे और आखिर में एकता का कंकाल मिला। पति ने लोअर और बालों से की शिनाख्त भी कर ली। जिम ट्रेनर विमल सोनी ने पूछताछ में महिला की हत्या की बात कबूल की। जिम ट्रेनर ने पुलिस को बताया कि उसने एकता को मार डाला। शव को जिलाधिकारी के आवास के पास ऑफिसर्स क्लब परिसर में गाड़ दिया है। खुदाई में कंकाल मिला है।

कार मिलने के बाद पुलिस ने मामले को हल्के में लिया था
जिम ट्रेनर के पास एक कार थी। जो शोएब के नाम से रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने जिम ट्रेनर और महिला के लापता होने के बाद 25 जून को कार बरामद की थी। कार में रस्सी, टूटा क्लेचर, तौलिया, सिम ट्रे व अन्य सामान मिला था। इससे पुलिस ने यह माना था कि दोनों ने नया सिम कार्ड खरीद लिया और लापता हो गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो फरार होने के दौरान कई स्थानों पर रहा। पंजाब में 20 दिन होटल में काम किया। इस दौरान उसने फोन का इस्तेमाल नहीं किया था। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में आगरा और पुणे के साथ पंजाब भी गई थी।