फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दामाद ने की थी तीमारदार की हत्या, साले का भी करना चाहता था कत्ल; ससुर के 'कातिल' का चौंकाने वाला कबूलनामा

Tue, 21 Oct 2025 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Oct 2025 11:01 AM IST
सार

कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में हुई तीमारदार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम तीमारदार के दामाद ने दिया था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
UP News Son-in-law murder he wanted to kill brother-in-law as well shocking reveal by father-in-law Killer
राजकुमार सिंह राजावत की फाइल फोटो और सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में पत्नी का इलाज कराने आए औरैया के दिव्यांग किसान राजकुमार सिंह राजावत की हत्या उन्हीं के दामाद ने संपत्ति के विवाद में की थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में जो दो लोग नजर आए उनकी पहचान मृतक के दामाद और उसके साथी के रूप में हुई।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में दामाद ने ससुर के बाद अब उनके बेटे की हत्या की साजिश रचने की भी बात कबूली है। रविवार की सुबह जेके कैंसर अस्पताल परिसर में राजकुमार का शव मिला था। मंगलवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
 
UP News Son-in-law murder he wanted to kill brother-in-law as well shocking reveal by father-in-law Killer
राजकुमार सिंह राजावत की बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसान राजकुमार सिंह राजावत दो माह से मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल में पत्नी अनीता देवी का इलाज करा रहे थे। परिवार में बेटी नम्रता और बेटा विशाल हैं। बेटी नम्रता की औरैया के बिधूना में ससुराल है। अनीता देवी का इलाज चेस्ट अस्पताल में आठ अगस्त से चल रहा है।
 
UP News Son-in-law murder he wanted to kill brother-in-law as well shocking reveal by father-in-law Killer
अस्पताल में भर्ती राजकुमार सिंह राजावत की पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह यहीं भर्ती हैं। शुक्रवार रात राजकुमार पत्नी से खाना खाने की बात कह कर निकले थे और तबसे लापता थे। रविवार सुबह उनका शव मिला। पुलिस ने राजकुमार सिंह के दामाद मोहित तोमर और उसके साथी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News Son-in-law murder he wanted to kill brother-in-law as well shocking reveal by father-in-law Killer
राजकुमार सिंह राजावत की फाइल फोटो और उसकी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी स्वरूपनगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि दामाद ने संपत्ति हथियाने के चक्कर में ससुर की हत्या की है। दामाद व उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
UP News Son-in-law murder he wanted to kill brother-in-law as well shocking reveal by father-in-law Killer
kanpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या ही था मकसद, शरीर पर 18 से ज्यादा घाव
औरैया के बहादुरपुर निवासी तीमारदार राजकुमार सिंह राजावत को मारने के तरीके को देखते हुए पुलिस ने माना है कि आरोपियों का मकसद उनकी हत्या ही था। हत्यारे ने उनके शरीर पर कुल 18 घाव किए। इनमें से 10 से 12 घाव चाकू से किए गए। शेष घाव मारपीट के दौरान हुए। इसकी पुष्टि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस कयास लगा रही है कि दाहिने हाथ से दिव्यांग होने के कारण वह हत्यारोपियों से भिड़ने में नाकाम रहे होंगे। जेके कैंसर अस्पताल परिसर में घटनास्थल पर मिली एक लीड केबल से गला कसने की आशंका है। वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed