फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शरीर पर 18 से अधिक घाव... चाकू से किया छलनी; जेके कैंसर अस्पताल में दिव्यांग तीमारदार की हत्या की कहानी

Tue, 21 Oct 2025 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Oct 2025 10:52 AM IST
सार

कानपुर के जेके अस्पताल में तीमारदार की हत्या का मामला सामने आया है। औरैया के बहादुरपुर निवासी तीमारदार राजकुमार सिंह राजावत को मारने के तरीके को देखते हुए पुलिस ने माना है कि आरोपियों का मकसद उनकी हत्या ही था। हत्यारे ने उनके शरीर पर कुल 18 घाव किए। इनमें से 10 से 12 घाव चाकू से किए गए। शेष घाव मारपीट के दौरान हुए। इसकी पुष्टि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। 

विज्ञापन
Disabled attendant murdered in JK Cancer Hospital campus More than 18 wounds on body kanpur news in hindi
kanpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में पत्नी का इलाज करा रहे पति की पास स्थित जेके कैंसर अस्पताल परिसर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह उनका रक्तरंजित शव अस्पताल के गार्डनिंग क्षेत्र में मिला। औरैया के हरबसपुर, बहादुरपुर गांव निवासी दिव्यांग किसान राजकुमार सिंह राजावत (55) पत्नी अनीता का इलाज मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल में करा रहे थे। शुक्रवार रात वह पत्नी से खाना खाकर आने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। शनिवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 


रविवार को शव कैंसर अस्पताल परिसर में पड़ा मिला। एसीपी स्वरूपनगर थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक ने जांच की। अस्पताल के बाहर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में पुलिस को राजकुमार दो व्यक्तियों के साथ नजर आए हैं।

 
Disabled attendant murdered in JK Cancer Hospital campus More than 18 wounds on body kanpur news in hindi
सीसीटीवी में कैद राजकुमार सिंह राजावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजकुमार के परिवार में पत्नी अनीता, बेटी नम्रता और बेटा विशाल हैं। बेटा बिहार में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। चचेरे भाई तेजेंद्र उर्फ रामजी ने बताया कि भाभी अनीता के फेफड़ों में इंफेक्शन है। अगस्त में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो आठ अगस्त को उन्हें चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से लगातार हॉस्पिटल में उनकी देखभाल पति राजकुमार ही कर रहे थे।
Disabled attendant murdered in JK Cancer Hospital campus More than 18 wounds on body kanpur news in hindi
राजकुमार सिंह राजावत की फाइल फोटो और उसकी बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अज्ञात ने रिसीव की थी फोन कॉल
तेजेंद्र के अनुसार, रात को भाभी अनीता ने राजकुमार को फोन कॉल की तो किसी अज्ञात ने फोन कॉल रिसीव की। अभी आ रहे हैं कहकर फोन काट दिया। अनीता को अजीब लगा तो उन्होंने बेटी नम्रता को फोन कर इसकी जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Disabled attendant murdered in JK Cancer Hospital campus More than 18 wounds on body kanpur news in hindi
राजकुमार सिंह राजावत की बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार सुबह भांजे शिवभान ने स्वरूपनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने हॉस्पिटल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो हॉस्पिटल के बाहर फुटेज में वह दो व्यक्तियों के साथ नजर आए। इस बीच रविवार सुबह उनका शव मिला।
 
विज्ञापन
Disabled attendant murdered in JK Cancer Hospital campus More than 18 wounds on body kanpur news in hindi
राजकुमार सिंह राजावत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या ही था मकसद, शरीर पर 18 से ज्यादा घाव
औरैया के बहादुरपुर निवासी तीमारदार राजकुमार सिंह राजावत को मारने के तरीके को देखते हुए पुलिस ने माना है कि आरोपियों का मकसद उनकी हत्या ही था। हत्यारे ने उनके शरीर पर कुल 18 घाव किए। इनमें से 10 से 12 घाव चाकू से किए गए। शेष घाव मारपीट के दौरान हुए। इसकी पुष्टि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed