फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Police Insensitivity in case of rape

रेप के बाद नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पुलिस के इंतजार में तीन दिन रखा रहा नवजात का शव

Sun, 15 Apr 2018 01:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Apr 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Unnao Police Insensitivity in case of rape
डेमाे पिक
उन्नाव जिले में एक और किशोरी से दुराचार के मामले में पुलिस की संवेदनहीनता का नया और बड़ा उदाहरण सामने आया है। रेप के बाद गर्भवती हुई किशोरी के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन वक्त से पहले हुए (प्रीमेच्योर) प्रसव के बाद जन्मी बच्ची की मौत की सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजे में पीड़ित परिवार को तीन दिन नवजात का शव घर में ही रखना पड़ा। शनिवार को उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गंभीर हाल में पहुंची किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन



 

Unnao Police Insensitivity in case of rape
डेमाे पिक
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी इस दलित परिवार को कमजोर मानसिक स्थिति वाली नाबालिग बेटी के गर्भवती होने की जानकारी कुछ दिनों पहले उसके पेट पर सूजन और दर्द बढ़ने पर हुई थी। डॉक्टरी जांच में उसके पांच माह की गर्भवती होने की बात पता चली तो पूछताछ में गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म का राज खुला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो अप्रैल को आरोपी मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Unnao Police Insensitivity in case of rape
डेमाे पिक
बुधवार सुबह करीब पांच बजे किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया। पांच माह पर ही प्रसव के कारण नवजात की कुछ समय बाद ही मौत हो गई। पीड़िता के पिता का कहना है कि इसकी सूचना हल्के के दरोगा को दी तो उन्होंने नवजात के शव का पोस्टमार्टम जरूरी बताते हुए कुछ समय बाद घर आने के लिए कहा। पुलिस के न आने पर नवजात का शव लोहे के तसले से ढक कर रख दिया। तीन दिन बीतने पर भी पुलिस नहीं आई तो शनिवार को कोतवाली जाकर सारा वाकया बताया।

 
विज्ञापन

Unnao Police Insensitivity in case of rape
डेमाे पिक
हसनगंज कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने आनन-फानन पुलिस के जरिए नवजात का शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचवाया। साथ ही चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रजापति व महिला कांस्टेबल मीरा की देखरेख में किशोरी को सीएचसी में भर्ती करवाया। कोतवाल के मुताबिक मामले की अनदेखी करने वाले दरोगा पर कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत मांगी है। अधिकारियों को भी मामले की जानकारी भेज रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed