फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao Accident: पेट पालने के लिए खेत बोने के बाद करने जाते थे मजदूरी, शव देख बिलख पडे़ परिजन

Thu, 11 Jul 2024 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Unnao Accident: Family members reached the postmortem house and started crying after seeing the dead body
उन्नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुए मृतक खेती करने के साथ ही मजदूरी करने दिल्ली जाते थे। पोस्टमार्टम हाउस आए परिजन शव देख बिलख पड़े। मौजूद लोगों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। हादसे का शिकार हुए बिहार के करसरी डुमरी नयागांव निवासी नौशाद आलम (38) दिल्ली में वेस्टर्न सिलाई का काम करते थे। छोटे भाई लाल मोहम्मद ने बताया कि वह 15 दिन पहले घर आए थे। धान की बेड़ लगने के बाद वह काम पर जाने के लिए निकले थे। लेकिन यह नहीं पता था कि अब कभी वह नहीं लौटेंगे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पति की मौत से पत्नी रोशन खातून और तीन बच्चे बेहाल हैं।
Unnao Accident: Family members reached the postmortem house and started crying after seeing the dead body
उन्नाव सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कमाने वाला नहीं बचा कोई, अब कैसे चलेगा परिवार
हादसे में मृत शिवहर जिले में मुर्तजा (48) भी गांव में खेती करने के साथ दिल्ली में मजदूरी करते थे। मृतक के फुफेरे भाई सफी आलम ने बताया कि मुर्तजा ही घर का इकलौता कमाने वाला था। गांव में थोड़ी खेती होने से वह उसे ही देखने आता था। काम पूरा होने के बाद मजदूरी करने चला जाता था। उसका छोटा भाई बचपन में ही कहीं चला गया था। तलाश के बाद भी वह आज तक नहीं मिला। मुर्तजा की पत्नी इशरत खातून के साथ बच्चों में शहबाज, निसरत जहां और निमत जहां हैं।

 
Unnao Accident: Family members reached the postmortem house and started crying after seeing the dead body
उन्नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में काम कर परिवार चलाता था भरत
हादसे का शिकार हुए शिवहर के थाना पिपरारी के गांव पकरी निवासी भरत राय (45) के पड़ोसी मुदरेंद्र कुमार ने बताया कि भरत दिल्ली स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करने जाता था। वहां उसे ठीक रुपये मिलते थे। छह महीने पहले वह गांव आया था। धान की बेड़ लगाने के साथ ही घर में कुछ काम होना था उसे सही कराया। पूरा काम कराने के बाद बुधवार को वह दिल्ली जाने के लिए निकला था। मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी रेनू के साथ चार बच्चों में दो लड़के और दो लड़की हैं। बेटे की मौत से मां राजवती और अन्य परिजन बेहाल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Accident: Family members reached the postmortem house and started crying after seeing the dead body
उन्नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक गाड़ी में शव और परिजनों को भेजने की सूचना पर पहुंचे विधायक
पोस्टमार्टम होने के बाद एक ही गाड़ी में तीनों शव भिजवाने और परिजनों को उसी में बैठाने की सूचना पर सदर विधायक पंकज गुप्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों की बात सुनी और इसके बाद अधिकारियों से बात की तो पता चला कि प्राइवेट एसी बस भेजी जा रही है। इस पर शवों को पहले और परिजनों को बाद में उसी बस से जाने का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन
Unnao Accident: Family members reached the postmortem house and started crying after seeing the dead body
उन्नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ने मरीजों का जाना हाल
एक्सप्रेसवे पर हुई हृदयविदारक घटना की सूचना पर कांग्रेस महिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचीं। भर्ती मरीजों का हाल जानकर फल वितरण किया और आर्थिक रूप से भी उन्होंने मदद की। डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। इस दौरान सुशीला वर्मा, विभा त्रिपाठी, मधु रावत, लता दुबे, अरुण विश्वकर्मा, तन्मय श्रीवास्तव, ओमकांत पांडेय, अशोक अवस्थी, गौरव उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed