{"_id":"669001fd86b3c9600e03d141","slug":"unnao-accident-bus-driver-negligence-and-ignorance-of-rules-became-cause-of-the-accident-2024-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: बस चालक की लापरवाही व नियमों की अनदेखी बना हादसे का कारण, जांच में ये बात भी सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: बस चालक की लापरवाही व नियमों की अनदेखी बना हादसे का कारण, जांच में ये बात भी सामने आई
Thu, 11 Jul 2024 09:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Jul 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह स्लीपर बस और दूध भरे टैंकर की भिड़ंत में 18 लोगों की मौत की घटना में गुरुवार को एडीजी यातायात घटना पर पहुंचे और जांच की। पाया गया कि चालक की लापरवाही, नियमों की अनदेखी व बस की अत्यधिक रफ्तार हादसे की वजह रही।
उन्नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
टैंकर रुकने की पुष्टि नहीं
जीपीएस की जांच में टैंकर के एक्सप्रेसवे पर रुकने की पुष्टि नहीं हुई है। सीओ ने बताया कि टैंकर के जीपीएस का डेटा निकाला गया है। उसमें टैंकर के एक्सप्रेसवे पर रुकने की पुष्टि नहीं हुई है। बताया कि घटनास्थल से छह किलोमीटर पहले लगे स्पीड जांचने वाले कैमरों में दोनों वाहनों की गति अधिक होने की पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रैवल एजेंसी मालिक व संचालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना
हादसे का शिकार हुई बस के अनफिट होने पर एआरटीओ की से एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस की दो टीमें ट्रैवल एजेंसी मालिक और संचालक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और राजस्थान के जोधपुर गईं हैं।मालूम हो कि हादसे के बाद हुई जांच में पुष्टि हुई थी दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस की फिटनेस एक जनवरी 2022 में खत्म हो गई थी। रोड टैक्स 30 नवंबर 2023 से नहीं जमा किया गया था। बीमा 13 फरवरी 2024 को खत्म हो गया। बस परमिट दो जनवरी 2024 से खत्म है।

बस राजस्थान के जोधपुर एनके टॉवर कोहिनूर सिनेमा के पास स्थित मेसर्स केसी जैन ट्रैवल की है। उसका पंजीकरण महोबा जिले में ट्रैवल एजेंसी के मालिक करन चंद्र जैन और केयर ऑफ में महोबा के मवई खन्ना निवासी पुष्पेंद्र सिंह के नाम है। एआरटीओ ने पुष्पेंद्र सिंह से फोन पर बात की तो बताया कि वह 2019 में करन चंद्र जैन के कार्यालय में नौकर थे।
विज्ञापन
उन्नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से करन चंद्र जैन की मौत होने के बाद नौकरी छोड दी। पुष्पेंद्र ने करन चंद्र जैन के पार्टनर सोहन का मोबाइल नंबर दिया। सोहन ने बताया कि इस बस का संचालन दिल्ली के पहाड़गंज निवासी चंदन जायसवाल कर रहे हैं। बांगरमऊ सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैवल एजेंसी के संचालक सोहन, बस संचालक चंदन जायसवाल और बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि चालक की हादसे में मौत हो गई है। सोहन और चंदन जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। उन दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।