फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST के विरोध में करना पड़ा जूता पॉलिश!, बोले-अब इसी से करेंगे गुजारा

Mon, 26 Jun 2017 07:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Jun 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
unique protest against gst in kanpur
कानपुर में जूता पॉलिश कर जीएसटी का किया विरोध करते लोग
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को जीएसटी के विरोध में अनोखा  प्रदर्शन हुआ। इस विरोध को देखनेवालों की आंखें थम गई। दरअसल दृश्य ही कुछ ऐसा था। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को जीएसटी के विरोध में जूता पॉलिश कर अनोखा विरोध किया गया। शहर के छोटे व्यापारियों ने सड़को पर उतरकर काले कपडे पहन जूता पालिश कर GST का विरोध किया।


 
unique protest against gst in kanpur
कानपुर में जूता पॉलिश कर किया अनोखा विरोध
अखिल भारतीय उद्योग व्यापर मंडल के व्यापारियों ने कहा GST लागू होने के बाद पूरे भारत में एक टैक्स की अर्थव्यवस्था हो जाएगी। लेकिन ऐसे में सबसे ज्यादा बड़ी कीमत छोटे व्यापारियों को चुकानी पड़ेगी। इसका सीधा फायदा बड़े व्यापारियों को मिलेगा। इस नियमावली के लिए छोटे व्यापारी विरोध करने पर उतर आए है।

 
unique protest against gst in kanpur
कानपुर में जूता पॉलिश विरोध
नोटबंदी से उभरे नहीं, अब जीएसटी की मार
अखिल भारतीय व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने किदवाई नगर स्थित म्यूजिकल फाउंटन के पास काले कपडे पहन कर जूता पालिश किया।व्यापारियों ने जीएसटी विरोधी नारे भी लगाए, नोटबंदी से व्यापारी अभी उबर भी नहीं पाए थे और अब जीएसटी की मार पड़नी तय है। प्रर्दशनकारियों ने बोर्ड पर कई तरह के स्लोगन लिख कर भी GST का विरोध किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unique protest against gst in kanpur
जीएसटी की यूं गिनाई खामियां
15 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स कही नहीं
व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा के मुताबिक, जीएसटी की जटिलता और खामिया बहुत ज्यादा है। जो मूल जीएसटी आना चाहिए था जो दुनिया के 150 देशो में लागू है, वह जीएसटी हिंदुस्तान में नही लागू हो रहा है। आस्ट्रेलिया में एक जीएसटी है, एक टैक्स है और इनकमटैक्स भी नही है। यहां मंदी शुल्क लागू रहेगा, इनकमटैक्स लागु रहेगा, तीन तरह का जीएसटी लागू रहेगा, जो की खामियों से भरा है।

 
विज्ञापन
unique protest against gst in kanpur
कानपुर में जीएसटी का विरोध
आजादी से पहले कपडा और सिंघाड़ा कर मुक्त था, अब इस पर भी टैक्स लगाया जा रहा है। कई चीजों पर तो टैक्स बढ़ा दिए गए है। दुनिया भर के देशो में 15 प्रतिशत से ज्यादा कही टैक्स नहीं है। अमेरिका में जीएसटी लागू ही नहीं है, हम इस जीएसटी का विरोध जूता पॉलिश करके कर रहे है। मजबूरी में हमें आगे जूता पॉलिश करके ही गुजारा करना पड़ेगा, इसमे कोई टैक्स नहीं लगा है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed